फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blind crickter deepak malik profile story

आंखों में रोशनी नहीं, पर कई रिकार्ड हैं इस क्रिकेटर के नाम

Tue, 02 Feb 2016 11:54 AM IST
अतुल वर्मा/अमर उजाला, पंचकूला।
अतुल वर्मा/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Tue, 02 Feb 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
blind crickter deepak malik profile story

मात्र नौ वर्ष की उम्र में आंखों की रोशनी साथ छोड़ गई पर हौसला नहीं छोड़ा। हार मानना तो बचपन से ही नहीं सीखा। ये जज्बा है हरियाणा दिव्यांग टीम के खिलाड़ी दीपक मलिक का, जिनके चर्चे गांव ही नहीं जमना पार भी हैं।

विज्ञापन


स्कूली क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट तक अपनी छाप छोड़ने वाले सोनीपत के भैंसवाल कलां गांव के दीपक मलिक टीम को वर्ल्ड कप चैंपियन, एशिया कप और हाल ही में प्रथम नॉर्थ जोन दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के चैंपियन का दर्जा दिला चुके हैं।
विज्ञापन


वनडे में सबसे तेज हाफ सेंचुरी सहित कई रिकॉर्ड भी इनके ही नाम है। आखिरी सांस तक दिव्यांग क्रिकेट को प्रमोट करने की सोच रखने वाले दीपक को दरकार है तो बस, हरियाणा सरकार और क्रिकेट बोर्ड के सहयोग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक
दीपक मलिक ने बताया कि वर्ष 2008 में सोनीपत से दिल्ली ब्लाइंड स्कूल में आए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009-10 में टीम बनाई और वर्ष 2012 में उन्हें हरियाणा की टीम से खेलने का मौका मिला।

दीपक ने बताया कि वर्ष 2013 में वे राष्ट्रीय टीम के लिए चुने गए। राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन की बदौलत उन्हें वर्ष 2014 में हुई भारत-पाक दिव्यांग सीरीज के लिए चुना गया। वर्ष 2016 में हुए एशिया कप में भी वे टीम इंडिया का हिस्सा रहे और पाक को धूल चटाकर एशिया कप भी जीते।

वनडे में सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकार्ड
दीपक मलिक ने बताया नवंबर 2014 में साउथ अफ्रीका के पटाउन में हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए उन्होंने वनडे का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। दीपक ने बताया कि सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों पर 51 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। इतना ही नहीं फाइनल में भी उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन (65 रन और दो विकेट) करते हुए टीम को वर्ल्ड कप दिलाने में अहम योगदान दिया।

आखिर तक करेंगे दिव्यांग क्रिकेट को प्रमोट
दीपक मलिक ने कहा कि मां सुदेश रानी, कोच टीटू और गौड साहब उनके प्रेरगणास्त्रोत हैं और वे आखिरी सांस तक दिव्यांग क्रिकेट को प्रमोट करते रहेंगे, ताकि नार्मल क्रिकेट की तरह ही दिव्यांग क्रिकेट को भी लोग पसंद करें और ज्यादा संख्या में देखने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे अब लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता, इसी साल देश के पांच राज्यों में होने वाले टी-20 टूर्नामेंट और भारत-पाक सीरीज के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।


पीएम मोदी के ट्वीट का इंतजार
दीपक मलिक ने बताया कि नार्मल क्रिकेट में रिकॉर्ड बनने और टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ट्वीट कर बधाई देते हैं, लेकिन उनकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन कोई ट्वीट या बधाई नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि उन्हें मोदी के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स व सेलिब्रिटीज के ट्वीट का भी इंतजार है, जो कि पिछले काफी समय से कर रहे हैं। साथ ही दीपक ने कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड से प्रोत्साहन की भी दरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार या फिर बोर्ड की ओर से टीम के खिलाड़ियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।

दीपक मलिक
एन नजर कैरियर पर (अब तक)
कुल रन- करीब तीन हजार
शतक- 13, अर्धशतक- 10
विकेट- 70, सर्वाधिक 214*

ये भी हैं उपलब्धियां
- प्रथम दिव्यांग टूर्नामेंट- मैन ऑफ द सीरीज (2016)
- एशिया कप, कोच्चि- मैन ऑफ द मैच (2016)
- राष्ट्रीय टूर्नामेंट, दिल्ली- मैन ऑफ द सीरीज (2015)
- वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीका- मैन ऑफ द मैच (2014)
- नॉर्थ जोन टूर्नामेंट, फरीदाबाद- मैन ऑफ द सीरीज (2014)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed