{"_id":"60f594668c0a6b6671257982","slug":"blast-outside-pakistan-visitors-gallery-at-wagah-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटारी-वाघा सीमा: पाकिस्तान की दर्शक गैलरी के बाहर जोरदार धमाका, भारतीय क्षेत्र में सुनाई दी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटारी-वाघा सीमा: पाकिस्तान की दर्शक गैलरी के बाहर जोरदार धमाका, भारतीय क्षेत्र में सुनाई दी आवाज
Mon, 19 Jul 2021 08:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 19 Jul 2021 08:42 PM IST
सार
वाघा सीमा पर धमाके की आवाज के बाद भारतीय क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवान चौकस है। हालांकि धमाके के बारे में बीएसएफ के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर। (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की वजह से लंबे समय से अटारी-वाघा सीमा पर रोजाना होने वाली रिट्रीट सेरेमनी बंद है। इसके चलते ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर करोड़ों रुपये से बनी दर्शक गैलरी और पाकिस्तान की दर्शक गैलरी में सन्नाटा पसरा रहता है। इसी सन्नाटे के बीच सोमवार को अचानक पाकिस्तान की दर्शक गैलरी के बाहर धमाके के बाद आग लग गई।
विज्ञापन
वहां तैनात पाक रेंजर्स और भारतीय क्षेत्र अटारी सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान चौकस हो गए। धमाके की इस घटना के बाद आग से पटाखे फटने की आवाजें भी भारतीय क्षेत्र में सुनाई देती रहीं। इस संबंध में जब बीएसएफ अधिकारियों के साथ बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
हथियारों का जखीरा भी बरामद
उधर, सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने सोमवार की देर रात भारत-पाक सीमा पर संयुक्त सर्च अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा है। घरिंडा थाना के तहत बीओपी अमरकोट इलाका में कटीली तारों के पास एक खेत में दबा कर रखे हैंड बैग के अंदर से आठ पिस्तौल, 16 मैगजीन और 271 कारतूस बरामद किए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और बीएसएफ का ऑपरेशन जारी रहा। आशंका है कि हथियारों और हेरोइन की बड़ी खेप छुपा कर रखी गई है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पुलिस ने सीमावर्ती गांव में रहने वाले कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरु कर दी है। अमृतसर देहात पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कुछ तस्करों के साथ मिलकर हथियारों की खेप सीमा पर निगरानी चौकी पालोपत्ती अमरकोट के पास कटीली तारों के पास पिलर नंबर 145 के नजदीक एक खेत में छुपा कर रखी है। इसी आधार पर पुलिस अधिकारियों ने बीएसएफ की 103 बटालियन के कमांडेंट के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू कर दिया। करीब तीन घंटों के बाद देर रात खेत में दबा कर रखा गया एक हैंड बरामद कर लिया गया।