फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blast in pakistan border at gurdaspur, 1 injured

गुरदासपुर में पाक सीमा पर ब्लास्ट

Sun, 12 Oct 2014 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Sun, 12 Oct 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
blast in pakistan border at gurdaspur, 1 injured

पाक सीमा से सटे गांव ताश में रविवार को हुए ब्लास्ट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। धमाका तब हुआ जब युवक रावी दरिया के करीब खेतों में पशुओं को चरा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक खेत में पड़े एक विस्फोटक पदार्थ को देखकर उसे टटोलने लगा। इतने में वह फटा पड़ा। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव ताश भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रावी दरिया के तट पर बसा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार दोपहर इसी गांव के चक्क मकोड़ा निवासी गुज्जर समुदाय का एक युवक आनिफ पुत्र हजूर अपने कुछ साथियों के साथ रावी दरिया के किनारे मवेशियों को चराने गया था। इसी बीच उसने खेतों में पड़ी एक विस्फोटक सामग्री देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बम को टटोलने लगा, इतने में धमाका

blast in pakistan border at gurdaspur, 1 injured

युवक खतरे को समझ न सका और उत्सुकता वश उसे टटोलने लगा। इतने में विस्फोटक सामग्री जोर के ब्लास्ट के साथ आग का गोला बन गई।

घटना में आनिफ के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। ग्रामीणों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि अभी निश्चित रूप में यह स्पष्ट करना कठिन है कि ब्लास्ट कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ।

तफ्तीश की जा रही है। घटना से सैन्य अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है। सेना की ओर से भी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed