सावधान! घर में रखा ये सामान आपको दे सकते हैं गहरे जख्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में रखा और रोजाना इस्तेमाल में आने वाले कई सामान कई बार दे जाते हैं गहरे जख्म। आप भी हो सकते हैं अनअपेक्षित हादसे के शिकार। दरअसल हरियाणा के मॉडल टाउन के रिक्शा चौक स्थित बजाज करियाना स्टोर में फ्रिज का कंप्रेशर फट गया।
इससे एक जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि दुकान का सामान अंदर से सड़क तक बिखर गया। हादसे में दुकान में बैठा दुकानदार और उसका भाई झुलस गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मॉडल टाउन निवासी सुरेश बजाज की मॉडल टाउन के रिक्शा चौक के नजदीक बजाज करियाना स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर के समय सुरेश का भाई हैप्पी भी दुकान पर आ गया। करीब पौने दो बजे दुकान के अंदर रखे फ्रिज के नीचे अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि फ्रिज के अंदर रखी कोल्डड्रिंक की बोतलें और अन्य सामान सड़क तक बिखर गया।
एंबुलेंस नहीं पहुंची, बाइक से पहुंचाया अस्पताल
विस्फोट से हैप्पी बुरी तरह से झुलस गया। वहीं सुरेश को भी मामूली चोटें आईं। जांच करने पर फ्रिज के अंदर लगा कंप्रेशर फटा हुआ पाया गया।
लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे हैप्पी व उसके भाई सुरेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि हैप्पी का इलाज चल रहा है।
हादसे में घायल हुए दुकानदार को बाइक से निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि दुकानदार के घायल होने पर उन्होंने इसकी सूचना एंबुलेंस कंट्रोल रूम में दी, काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर घायल दुकानदारों को बाइक पर बिठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।