फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blast in cold storage in sangrur

संगरुर के कोल्ड स्टोर में धमाका, चार की मौत

Sat, 01 Apr 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, धूरी Updated Sat, 01 Apr 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Blast in cold storage in sangrur
कोल्ड स्टोर में धमाका - फोटो : अमर उजाला
संगरुर के धूरी में शेरपुर रोड पर स्थित आलुओं से भरे कोल्ड स्टोर में शुक्रवार को जोरदार धमाका हो गया। धमाके से कोल्ड स्टोर की पूरी इमारत मलबे में तबदील हो गई, वहीं मलबे के नीचे दबने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि 34 लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे धूरी ओवरब्रिज के नजदीक स्थित गुरु नानक कोल्ड स्टोर में जोरदार धमाका हुआ और इमारत ढह गई।
विज्ञापन


वहां काम कर रहे लोग मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही डीसी अमरप्रताप सिंह विर्क, एसएसपी इंदरबीर सिंह, एसडीएम धूरी अमरिंदर सिंह टिवाणा, डीएसपी धूरी करनशेर सिंह, एसएचओ सिटी हरजिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालने के लिए प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस मंगवाई गई।
विज्ञापन


शाम तक चले रेस्क्यू आपरेशन में मलबे से गुरमीत सिंह निवासी सेखां (पायल), पप्पी निवासी खुर्द, पिंटू निवासी जहांगीर और राजन निवासी धूरी के शव को बाहर निकाला गया। जबकि मलबे के नीचे दबने और गैस चढ़ने से जसप्रीत सिंह, जसवीर कौर, सुमनप्रीत कौर, दलजीत कौर, परमजीत कौर, सतविंदर सिंह, गगनजीत कौर, हरप्रीत कौर, बलविंदर कौर, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, तरसेम सिंह, जसवीर सिंह, सरबजीत सिंह, करनैल सिंह, अशोक पासवान, बहादर सिंह, विजय कुमार, चमन, कुलवीर सिंह और अमरजीत कौर सहित करीब 34 लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। जबकि चरना सिंह, मनोज, बंटी, सुरेश कुमार को गंभीर हालत में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अमोनिया गैस चढ़ने से लोग घायल हो गए। 
 

 सीएम ने ‌किया मुअावजे का एलान

Blast in cold storage in sangrur
कोल्ड स्टोर में धमाका - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर अमर प्रताप सिंह विर्क ने एसडीएम धूरी अमरिंदर सिंह टिवाणा को मामले की जांच करके रिपोर्ट जल्द सौंपने की हिदायत की है। उन्होंने कहा कि धमाके के बाद कोल्ड स्टोर की इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई।

मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य रेस्कयू टीमों, क्रेनों और जेसीबी की मदद ली गई। उन्होंने कहा कि यदि इस घटना केे लिए कोई व्यक्ति जिम्मेदार पाया गया तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में मुफ्त किया जाएगा।

एक महिला का घर भी गिरा
कोल्ड स्टोर में धमाके के दौरान पास ही स्थित एक घर भी गिर गया और महिला घायल हो गई। अस्पताल में उपचारधीन महिला अमरजीत कौर ने बताया कि वह अपने घर में काम कर रही थी कि इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और उसका घर गिर गया। इस दौरान उसका भतीजा गुरबिंदर सिंह भी गैस चढ्ने की वजह से बेहोश हो गया। उसने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

 सीएम ने ‌किया मुअावजे का एलान
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संगरूर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में शुक्त्रस्वार को हुए धमाके में चार व्यक्तियों की मौत और लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये जिला प्रशासन को बचाव व राहत कार्यो के लिए जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों को परिवारों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 50 -50 हजार रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को खतरनाक रसायनों का प्रयोग करने वाले उद्योगों व अन्य व्यापारी यूनिटों के कार्य में नियमों को सख्ती से लागू करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed