फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blast at Nirankari Bhawan in Amritsar

अमृतसर: निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से धमाका, 3 की मौत, 20 घायल, डीजीपी बोले-आतंकी वारदात

Sun, 18 Nov 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 18 Nov 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
blast at Nirankari Bhawan in Amritsar
बम ब्लास्ट - फोटो : ANI

विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर में राजासांसी स्थित निरंकारी भवन में आतंकी हमला हुआ है। ग्रेनेड से धमाका किया गया, इसमें तीन लोगों की जान चली गई, वहीं 20 घायल हुए।  हमला बाइक पर सवार कुछ लोगों ने किया है। आईजी सुरिंदर पाल सिंह परमार ने यह जानकारी दी है। पंजाब पुलिस के डीजीपी के मुताबिक, वे इसे आतंकी हमला ही मानेंगे और उसी तरह जांच की जाएगी। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने सभी घायलों से एलवीवाई अस्पताल में मुलाकात कर हालचाल जाना।

5 लाख मुआवजे का एलान
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए हमले की निंदा की। साथ ही हमले में मारे गए लोगों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया। घायलों का मुफ्त इलाज किए जाने की बात भी कही।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह बोले- हमले से बहुत दुख हुआ
अमृतसर में निरंकारी भवन पर हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी हमले से काफी दुखी हैं। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं घायलों के जल्द से जल्दी दुरुस्त होने की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने भी हमले की निंदा की और दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मृतक लोगों के परिवारों से मैं सहानुभूति रखता हूं। ये बहुत गलत हुआ, लोगों को इस तरह से परेशान करना ठीक नहीं हैं। सुरक्षा होने के बावजूद हमला किया गया। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहना चाहिए और शांति बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के साथ समन्वय करना चाहिए।


हमले में जाकिर मूसा का हाथ नहीं

कहा जा रहा है कि निरंकारी भवन पर हमले के पीछे जाकिर मूसा का हाथ है। लेकिन पंजाब पुलिस ने इससे साफ इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस हमले का मूसा से कोई संबंध नहीं है। हमारी तरफ से पंजाब भर में नाकाबंदी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जा रही है। जल्दी ही ग्रेनेड फेंकने वालों को पकड़ लिया जाएगा।

विदेशी खालिस्तानियों का हाथ हो सकता है
अमृतसर में निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले के पीछे विदेश में बैठे खालिस्तानियों का हाथ हो सकता है। क्योंकि हाल ही में कुछ समय पहले आर्मी चीफ ने कहा था कि बाहरी ताकतें पंजाब में फिर से उग्रवाद को जिंदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने चेताया था कि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत देर हो जाएगी। साथ ही उन्होंने असम में भी उग्रवाद को पुनर्जीवित किए जाने की बात कही।

जानिए कितनी तबाही हो सकती थी....
निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमला हुआ और तीन लोगों की जान चली गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती थी, लेकिन बचाव हो गया। क्योंकि एक तो निरंकारी भवन था। दूसरा, रविवार का दिन। करीब 200 लोग सत्संग सुनने के लिए आए हुए थे। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।

40 साल पहले भी हुआ था निरंकारी भवन पर हमला
यह घटना ठीक वैसी ही है, जैसी कि पंजाब में उग्रवाद की शुरुआत के वक्त हुई थी। तब 13 अप्रैल 1978 को वैसाखी के दिन अमृतसर में निरंकारी भवन पर हमला किया गया था। इसके बाद अकाली कार्यकर्ताओं और निरंकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, इसमें 13 अकाली कार्यकर्ता मारे गए थे। रोष दिवस में सिख धर्म प्रचार की संस्था के प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरांवाले ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। कई पर्यवेक्षक इस घटना को पंजाब में चरमपंथ की शुरुआत के तौर पर देखते हैं।

बता दें कि राजासांसी अमृतसर शहर से 12 किलोमीटर दूर है। यह हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। इंटरनेशनल बॉर्डर से इसकी दूरी 20 किलोमीटर है। वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी राजासांसी में ही है।

पिस्तौल लहराते हुए भवन में घुसे

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो लड़कों ने निरंकारी भवन में बम फेंका। वे पिस्तौल लहराते हुए भवन में घुसे और ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। धमाके के वक्त भवन में सत्संग चल रहा था। करीब 200 लोग मौजूद थे। घटना के बाद अब निरंकारी भवन के बाहर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। राजासांसी छावनी में तब्दील हो गया है। दिल्ली में भी निंरकारी भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंजाब में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। आसपास के राज्यों हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली को भी अलर्ट कर दिया गया है। राजस्थान बॉर्डर सील कर दिया गया है। डीजीपी मौके पर पहुंच गए हैं। अमृतसर से बॉर्डर तक जाने वाली सड़कें सील कर दी गई हैं। गुरदासपुर जाने वाली सड़क भी बंद कर दी गई है, ताकि हमलावर भाग न पाएं। पंजाब भर में नाकेबंद कर दी गई गई है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले अमृतसर में आतंकी मूसा को देखे जाने की खबर थी। इससे पहले चार युवकों ने एक कार हाईजैक की थी। उनका भी कुछ सुराग नहीं लग पाया है, जिसके चलते अमृतसर समेत पूरे पंजाब में हाईअलर्ट जारी किया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उसके बावजूद यह हमला हो गया। इससे बीएसएफ और पंजाब पुलिस हिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed