फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BKI terrorist Sharanjit has been sent to police remand for two days.

Chandigarh News: बीकेआई के आतंकी शरणजीत को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 24 Jan 2026 08:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
BKI terrorist Sharanjit has been sent to police remand for two days.
-पंजाब में गणतंत्र दिवस पर बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
विज्ञापन

---
अमृतसर। पुलिस ने बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के आतंकी शरणजीत सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अदालत में पेश किए जाने के बाद रिमांड मंजूर हुआ। शरणजीत से ग्रेनेड, ग्लाक पिस्तौल, मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन हथियारों का उपयोग गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी वारदात में करने की योजना बनाई गई थी।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार शरणजीत ने पूछताछ में खुलासा किया कि धमाके की योजना थाईलैंड में बनाई गई थी। उनके मोबाइल से थाईलैंड में बैठे निशान सिंह और अवदेश नामक आतंकियों के संपर्क नंबर मिले। जांच में पता चला कि ये दोनों आतंकवादी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के संपर्क में हैं और शरणजीत को निर्देश दे रहे थे। पुलिस को संदेह है कि शरणजीत के अन्य साथी भी इस योजना में शामिल हैं और फिलहाल भूमिगत हैं। उनके पास खतरनाक हथियार और आरडीएक्स होने की संभावना जताई जा रही है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने शरणजीत को बस अड्डा के पास से ग्रेनेड और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और गणतंत्र दिवस पर किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed