फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Yuva Morcha protest outside Punjab CM Amarinder Singh residence in Chandigarh 

पंजाब: नशे के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में कई के सिर फूटे, महिला एएसआई घायल

Mon, 05 Jul 2021 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Jul 2021 01:36 PM IST
सार

भाजयुमो प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निरंकुश नशा माफिया पुलिसकर्मियों को ही बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर रहा है। कांग्रेसी नेताओं का संरक्षण प्राप्त होने के कारण पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha protest outside Punjab CM Amarinder Singh residence in Chandigarh 
भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकते चंडीगढ़ पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। विरोध स्वरुप मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास घेरने जा रहे प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। जिसमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राणा सहित आठ कार्यकर्ताओं के सिर में चोटें आईं। वहीं एक महिला दरोगा भी घायल हो गई। उग्र कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। 

विज्ञापन


पंजाब में नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के आवास के घेराव की पूर्व नियोजित घोषणा के तहत सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। वहां कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता एक रैली के रूप में सीएम आवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन



पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहीं बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता उग्र हो गए और बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस को कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के साथ ही एक महिला दरोगा भी घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राणा ने कहा कि पंजाब में पुलिस की शह पर नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पुलिस के इस कार्य में संरक्षण दे रहे हैं। शराब कारोबारी पुलिस के सामने ही 24 घंटे ठेके खोल कर शराब बिक्री कर रहे हैं। अब हाल यह हो गए हैं कि निरंकुश नशा माफिया पुलिसकर्मियों को ही बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर रहा है। कांग्रेसी नेताओं का संरक्षण प्राप्त होने के कारण पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में भाजयुमो के उप प्रधान अशोक सरीन, जर्नादन शर्मा आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed