{"_id":"6620bdb4a334bfd7cc0e8790","slug":"bjp-workers-clashed-with-farmers-came-to-protest-during-campaign-meeting-in-amritsar-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की प्रचार बैठक में हंगामा: विरोध करने आए किसानों के साथ पार्टी वर्करों की झड़प, चले पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की प्रचार बैठक में हंगामा: विरोध करने आए किसानों के साथ पार्टी वर्करों की झड़प, चले पत्थर
Thu, 18 Apr 2024 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:10 PM IST
सार
पंजाब में किसान लगातार भाजपा उम्मीदवारों का विरोध कर रहे हैं। किसानों ने पार्टी उम्मीदवारों से पूछने के लिए सवालों की लिस्ट भी तैयार कर रखी है।
विज्ञापन
किसानों और भाजपा वर्करों के बीच झड़प
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अमृतसर के निकटवर्ती गांव भिट्टेवड्ड में बुधवार देर शाम भाजपा वर्करों की एक चुनाव बैठक के दौरान किसान विरोध करने पहुंचे। इस दौरान किसानों और भाजपा वर्करों के बीच झड़प हो गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। इसके बावजूद मौके पर पत्थरबाजी हुई और कुछ किसानों को पत्थर लगने से चोटें भी आई।
शुक्रवार बाद दोपहर किसानों की ओर से मामले को लेकर अमृतसर ग्रामीण एसएसपी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
बुधवार देर शाम भाजपा के कुछ वर्कर भाजपा नेता सुखविंदर सिंह की अगुआई में चुनाव प्रचार कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। इस दौरान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता कार्यक्रम का विरोध करने पहुंच गए। भाजपा वर्करों और किसानों के बीच बहस हो गई। इसी बीच धक्कामुक्की व पत्थरबाजी होने लगी। पुलिस ने विवाद को रोकना भी चाहा लेकिन मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
भाजपा वर्करों की ओर से पत्थरबाजी के दौरान किसान वहां से भाग गए। किसान नेताओं प्रगट सिंह और बलकार सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला को सुलझाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। जिस कारण विवाद बढ़ गया।