{"_id":"7058d1af82c274fc6a3f773dc63c2c39","slug":"bjp-win-now-look-of-municipal-corporation-will-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता परिवर्तन से अब सदन में बदली बदली दिखेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता परिवर्तन से अब सदन में बदली बदली दिखेगी सूरत
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर चुनाव की जीत से जहां शहर की राजनीति बदल गई है, वहीं अब 15 साल बाद पार्षदों की सीटें भी बदल जाएंगी। जहां पर पहले कांग्रेस पार्षद बैठते थे, उनकी जगह पर भाजपा पार्षद विराजमान होंगे।
विज्ञापन
जबकि भाजपा पार्षदों के बैठने के लिए जो जगह तय थी वहां पर अब कांग्रेस पार्षद बैठेंगे। इनके साथ ही बसपा और निर्दलीय पार्षदों को भी बिठाया जाएगा। ऐसा बदलाव सता में परिवर्तन होने के कारण ही हो रहा है। सीटों के बदलाव करने का फैसला मेयर की ओर से ही लिया जाता है।
विज्ञापन
मेयर के सामने बैठेंगे भाजपा-अकाली के 16 पार्षद
15 साल बाद अब इसी माह होने वाली सदन की बैठक में भाजपा अकाली पार्षद मेयर और कमिश्नर के बिल्कुल सामने (बीच में) बैठेंगे जबकि कांग्रेस पार्षदों को मेयर के सामने की दाएं तरफ बिठाया जाएगा। हर पार्षद की सीट जो तय की जाएगी उसके आगे उनके नाम की नेम प्लेट भी लगी रहेगी।
विज्ञापन
पार्षदों की सीट तय करने में भी खूब राजनीति होती है जो कि कांग्रेस अब तक करती आई है। कांग्रेस जानबूझकर उस पार्षद की सीट पीछे तय करता था जो ज्यादा शोर डालता था। जबकि पार्षदों में भी प्रमुख पक्ति में सीट लेने की लाबिंग चलती है।
मनोनीत की सीट नहीं बदलेगी
मनोनीत पार्षदों की जगह बाएं तरफ है इनमे कोई बदलाव नहीं होगा। साल 1996 से लेकर अब तक नगर निगम के इतिहास में कभी भी मनोनीत पार्षदों की सीटों में बदलाव नहीं किया है। अब भी 9 मनोनीत पार्षद दाएं तरफ ही बैठेंगे लेकिन उनकी तरफ सीटों में इधर उधर बदलाव किया जा सकता है।
सांसद की सीट मेयर की सामने पहली पक्ति में प्रथम
अब सांसद किरण खेर की सीट प्रमुख जगह पर तय की जाएगी। सांसद किरण खेर की सीट बिल्कुल सामने पहली पक्ति में प्रथम तय की जाएगी। जब तक पवन बंसल शहर के सांसद थे अभी तक उनके लिए यह जगह तय थी लेकिन सांसद का चुनाव हारने के बाद अब इस सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा के लिए तय कर दी गई थी उनके साथ पूर्व मेयर सुभाष चावला की सीट थी। लेकिन अब मेयर अरुण सूद की ओर से पहली पक्ति में सांसद के साथ सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल और डिप्टी मेयर हरदीप सिंह की सीट तय की जाएगी। एक पक्ति में कुल चार सीट है। जबकि दाएं तरफ जो कांग्रेस के पार्षदों को जगह दी जा रही है उसकी पहली पक्ति में पूर्व मेयर पूनम शर्मा, प्रदीप छाबड़ा और सुभाष चावला की सीट तय की जा रही है।
माह के अंत में होगी पहली बैठक
सीटो के वितरण पर चर्चा शुरू हो गई है। मेयर अरुण सूद की ओर से सीटों का वितरण पार्टी के अन्य पार्षदों की सलाह के बाद किया जाएगा। इसी सप्ताह सभी की सीटे नए सिरे से तय कर दी जाएगी। इस माह अरुण सूद के नेतृत्व में पहली सदन की बैठक होगी।
नवनिर्वाचित मेयर अरुण सूद का कहना है कि सदन में सीटों का वितरण नए सिरे से किया जाएगा। उनका कहना है कि अब सामने की सीटों पर भाजपा अकाली पार्षद बैठेंगे। इसका निर्णय जल्द कर दिया जाएगा।
कांग्रेस में होगा पार्षद दल के नेता का चयन
अब कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में आ गई ऐसे में कांग्रेस में पार्षद दल के नेता का भी चयन किया जाएगा जो कि मेयर को सदन में घेरेगा और अन्य पार्षद उसकी नीति के अनुसार ही भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। अभी तक भाजपा में अरूण सूद पार्षद दल के नेता थे। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि जल्द ही पार्टी के सभी पार्षदों की बैठक की जाएगी। पार्षदों की राय लेने के बाद ही जरूरत के अनुसार पार्षद दल के नेता का चयन कर दिया जाएगा।