फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Win Chandigarh Mayor Election

चंडीगढ़ निगम में भाजपा का वर्चस्व: पंजाब चुनाव से पहले मिली संजीवनी, मेयर पद पर बैठीं सरबजीत कौर

Sat, 08 Jan 2022 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 04:30 PM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी 14 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा को 12 वोट मिले थे। हालांकि कांग्रेस की एक पार्षद के पार्टी में शामिल होने और सांसद किरण खेर के साथ से भाजपा के भी 14 वोट थे।  

विज्ञापन
BJP Win Chandigarh Mayor Election
चंडीगढ़ की मेयर बनीं भाजपा की सरबजीत कौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को शनिवार को चंडीगढ़ में संजीवनी मिली। चंडीगढ़ मेयर पद चुनाव में भाजपा की सरबजीत कौर जीत गईं। 14 मतों के साथ वे चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गईं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक वोट को खारिज कर दिया गया जिसके बाद आम आदमी पार्टी के सांसदों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए पार्षद मेयर की कुर्सी के पीछे खड़े हो गए। मेयर सरबजीत कौर ने अपना भाषण शुरू किया तो नाराज आप पार्षदों ने उनके माइक की तार निकाल दी। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद सदन में पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने आप पार्षदों को मेयर की कुर्सी के पास से हटाया। मेयर चुनाव में वोट डालने के लिए कांग्रेस के सात और अकाली दल का एक पार्षद नहीं पहुंचा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के वोट पर उठे सवाल

वोटिंग की शुरुआत से पहले आम आदमी पार्टी ने किरण खेर के वोट करने के मुद्दे पर सवाल उठाए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह दिखाया जाए कि किस एक्ट में लिखा है कि मेयर चुनाव में सांसद वोट कर सकते हैं। इस पर नगर निगम के सचिव ने कहा कि सांसद शुरू से वोट देते हैं। इस पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कहा कि अगर शुरू से गलत हो रहा है, तो क्या अब भी गलत होगा? वह ऐसा अब नहीं होने देंगे। इस पर भाजपा पार्षदों ने कहा कि चुनाव करवाया जाए। आम आदमी पार्टी की ओर से बिना मतलब की बात की जा रही है। आम आदमी पार्टी के सवाल के बाद सभी पार्षदों को नोटिफिकेशन की कॉपी पहुंचाई गई। इस पर भी आप के पार्षदों ने सवाल उठाया कि यह चंडीगढ़ नगर निगम की अधिसूचना का हिस्सा नहीं है।  


आप का एक पार्षद भाजपा का हुआ

सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के प्रत्याशी दिलीप शर्मा को 15 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के किसी एक पार्षद ने भाजपा के दलीप शर्मा को वोट दिया है। आप की प्रत्याशी प्रेमलता को 13 वोट मिले। 

डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के हाथ

डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा ने बाजी मारी। भाजपा के पार्षद अनूप गुप्ता को ड्रा के जरिये विजेता घोषित किया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी रामचंद्र यादव को हराया है।

गजेंद्र शेखावत ने दी मेयर को बधाई 

पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने चंडीगढ़ की नई मेयर सरबजीत कौर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप को विरोध कर राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने के बजाय कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के पास पंजाब में सत्ता में आने की पूरी क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed