फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will run awareness campaign regarding CAA in Haryana

CAA को लेकर भाजपा का मेगा प्लान, जन-जन तक पहुंचने की तैयारी, 26 को रोहतक में प्रदेश स्तरीय बैठक

Tue, 24 Dec 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
BJP will run awareness campaign regarding CAA in Haryana
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला।

हरियाणा में नागरिकता संशोधन कानून की भ्रांतियां दूर करने के लिए भाजपा प्रदेश स्तरीय जागरूकता अभियान चलाएगी। पार्टी ने इसके जरिए जन-जन तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। लोगों तक पहुंचकर विपक्ष के दुष्प्रचार की काट की जाएगी। अभियान चलाने को लेकर सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


अभियान को सफल बनाने के लिए तीन स्तरीय समिति प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ व प्रदेश सचिव मुकेश गौड़ की अध्यक्षता में गठित की गई है। समिति जागरूकता अभियान की तैयारियों पर नजर रखेगी। शहर के हर वार्ड और प्रदेश के हर गांव तक जनता से भाजपा नेता सीधा संवाद करेंगे। 
विज्ञापन


अलग-अलग टीमें बनाकर आम जनता, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, किसानों तक पहुंचाया जाएगा। 26 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय बैठक रोहतक में बुलाई गई है। इसमें सभी मंत्री, एमएलए, सांसद, चेयरमैन, जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। इसमें अभियान का खाका खींचा जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि 30 दिसंबर से ट्विटर के जरिए हरियाणा में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूकता अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली से 20 जनवरी तक जागरूकता अभियान के दौरान जनवरी के पहले सप्ताह में अलग-अलग स्तर पर लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। जनता से सीधे संवाद की जिम्मेदारी महामंत्री और सांसद संजय भाटिया पर रहेगी। जागरूकता अभियान के अंतिम चरण में प्रदेश में जिला स्तर पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 

भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में तिरंगा झंडों के साथ रैलियां निकालेंगे। रैलियों के संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल की रहेगी। हरियाणा में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है। इसके लिए जनता, पुलिस प्रशाशन और सरकार बधाई की पात्र है।

महात्मा गांधी, मनमोहन गलत थे या सोनिया-कांग्रेस गलत
कांग्रेस के सत्याग्रह पर सुभाष बराला ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार होता है तो भारत उन्हें लेगा, कुछ ऐसा ही डॉ. मनमोहन सिंह ने भी संसद में कहा था। अब भूपेंद्र हुड्डा बताएं या तो उनकी नजर में महात्मा गांधी और मनमोहन सिंह गलत थे या फिर सोनिया गांधी या कांग्रेस गलत है। विपक्ष कानून को लेकर लोगों को गुमराह कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed