फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will not conduct public programs in Haryana on Farm laws

अब कृषि कानूनों पर हरियाणा में सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करेगी भाजपा, शिक्षा मंत्री ने बताई वजह

Wed, 13 Jan 2021 11:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jan 2021 11:59 PM IST
सार

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री ने किया खुलासा
  • कहा- हम किसी तरह का टकराव नहीं चाहते, बातचीत ही समस्या का हल

विज्ञापन
BJP will not conduct public programs in Haryana on Farm laws
कृषि कानूनों पर सार्वजनिक कार्यक्रम करने से भाजपा का परहेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद हरियाणा भाजपा ने निर्णय लिया है कि फिलहाल कृषि कानूनों से संबंधित सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में यह खुलासा किया कि भाजपा किसी तरह का टकराव नहीं चाहती है, इसलिए सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी इस बात से सहमत हैं।

विज्ञापन


कंवरपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अमित शाह से मुलाकात के लिए समय लिया था। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और मैं मौजूद था। किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। गृह मंत्री ने पूरी घटना पर विस्तृत चर्चा की और बताया कि जिस तरह से हरियाणा सरकार ने आंदोलन के दौरान निर्णय लिए हैं, वे पूरी तरह से ठीक हैं। आगे किस तरह से क्या करना है इस बात पर भी गृह मंत्री ने काफी देर तक चर्चा की और भविष्य के लिए भी मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


सीएम के निर्णयों से गृहमंत्री सहमत
शिक्षा मंत्री ने बताया कि करनाल के कैमला गांव की घटना पर भी चर्चा हुई। ऐसे में उन्होंने सरकार की सूझबूझ को सराहा और कहा कि सरकार ने पूरी गंभीरता से इस घटना के दौरान निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की ओर से लिए गए सभी निर्णयों से गृह मंत्री पूरी तरह से सहमत थे। घटनास्थल पर जो तोड़फोड़ हुई है उसका गलत संदेश गया है। वैसे भी सरकार बातचीत से ही यह मसला हल करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed