फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will bring SVL water in Haryana says Birendra Singh

भाजपा ही लाएगी हरियाणा में एसवाईएल का पानी: बीरेंद्र सिंह

Mon, 15 May 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना(हरियाणा) Updated Mon, 15 May 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
BJP will bring SVL water in Haryana says Birendra Singh
बीरेंद्र स‌िंह - फोटो : File Photo
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा को एसवाईएल का पानी भाजपा की दिलाएगी। एसवाईएल के पानी को लेकर भाजपा को छोड़ दूसरी पार्टी के नेता सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


राजनीति में हर आदमी अपना स्वार्थ देखता है। जाट आरक्षण में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कुछ लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए लगे थे। आंदोलनकारियों, भाजपा नेताओं के संयुक्त प्रयासों से उनकी चाल सफल नहीं हो पाई और प्रदेश में भाईचारा ज्यों का त्यों कायम रह सका। वे कपास मंडी के पास कान्हा सेवा सदन में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग को मनोनीत करने पर कार्यक्रम हुआ। इसमें हलके भर से कार्यकर्ता, काफी संख्या में महिलाएं, युवा पहुंचे। इसकी अध्यक्षता विधायक प्रेमलता ने की।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में 50 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। इनमें हम अपने हिस्से से दोगुनी नौकरियां लेंगे। भाजपा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठनों में पद दिए जाएंगे, ताकि वो अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सड़कों का होगा निर्माण 

BJP will bring SVL water in Haryana says Birendra Singh
16 सड़कों का होगा निर्माण 
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि एनसीआर के दायरे में जो एरिया आता है वहां पर 160 करोड़ की लागत से 16 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उचाना में एक कोचिंग सेंटर बनाया जाएगा। जहां दिल्ली से टीचर युवाओं को उच्च क्वालिटी की कोचिंग देंगे, ताकि हमारे बच्चें भी शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहें। 

डीसी रेट समाप्त होगा : प्रेमलता
प्रेमलता ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय जींद के रामराय में बनना था, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े उचाना में शिक्षा का स्तर बढ़े इसके लिए यह विद्यालय केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के प्रयास से बुडायन में मंजूर करवाया गया। यह जिले में बनने वाला पहला केंद्रीय विद्यालय है। विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में डीसी रेट समाप्त होगा। हमारा सबसे पहला प्रयास शिक्षा में गुणवत्ता लाने का है ताकि हमारे बच्चें शिक्षा के कारण रोजगार के मामले में पीछे न रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed