{"_id":"629841039697ff5a21287584","slug":"bjp-will-announce-candidates-for-46-urban-bodies-elections-to-be-held-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Local Bodies Election: भाजपा आज जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची, जजपा से मुख्य मुकाबले के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Local Bodies Election: भाजपा आज जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची, जजपा से मुख्य मुकाबले के आसार
Thu, 02 Jun 2022 10:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:18 AM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम तय करने का काम 75 प्रतिशत पूरा कर लिया है। सभी जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों से नाम मांगे गए थे। उन्होंने नगर परिषद के उम्मीदवारों के पैनल सामने रखे, उन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के 46 निकायों में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा आज प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। बुधवार को सात घंटे तक चली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नामों पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई थी। कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव न लड़ने से भाजपा ने गुरुवार तक उम्मीदवारों की घोषणा रोक दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन महामंत्री रवींद्र राजू आज बैठक कर अंतिम नतीजे पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
चुनाव समिति की बैठक में सुझाव आया कि कांग्रेस के मैदान से हटने के बाद भाजपा, जजपा, इनेलो, आप ही मुकाबले में रह गई हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा-जजपा में ही होगा। ऐसे में जिन निकाय क्षेत्र में जजपा विधायक हैं, वहां पर उन्हें नगर परिषद और नगरपालिका की सीटें दे दी जाएं। कुछ नेताओं ने कहा कि अकेले ही चुनाव मैदान में उतरें, मुकाबला चाहे जिससे भी हो। इन सुझावों पर कोई निर्णय बैठक में नहीं हो पाया।
विज्ञापन