फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP vote percentage increased in haryana assembly election

हरियाणा में भाजपा की सीटें भले ही घटी लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ा, कांग्रेस ने भी मारी लंबी छलांग

Sat, 26 Oct 2019 08:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Oct 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
BJP vote percentage increased in haryana assembly election
भाजपा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में चुनाव हारने के बावजूद कांग्रेस के वोट प्रतिशत में काफी इजाफा हुआ है। भाजपा का वोट प्रतिशत जहां लोकसभा चुनाव के मुकाबले 22 फीसदी गिरा है, वहीं 2014 विधानसभा चुनाव की तुलना तीन प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। बावजूद इसके पार्टी चालीस सीटों पर ही सिमट गई। 2014 में भाजपा ने 33.20 वोट प्रतिशत के साथ 47 सीटें जीती थी, जबकि 2019 में पार्टी 36.5 फीसदी वोट लेकर भी बहुमत से छह कदम दूर रह गई।

विज्ञापन


इनेलो का तो वजूद ही खतरे में पड़ गया है। बीते चुनाव में इनेलो 19 सीट के साथ मुख्य विपक्षी दल बना था, उसे 24.11 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन इस बार 2.44 प्रतिशत वोट के साथ पार्टी सिर्फ ऐलनाबाद सीट ही जीत पाई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ही अपनी सीट बचाने में कामयाब हो पाए हैं। अन्य व जजपा का वोट प्रतिशत कुल मिलाकर 27 फीसदी रहा है। 
विज्ञापन


हरियाणा में अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58.02 फीसदी वोट मिले थे और लोकसभा की सभी 10 सीटें जीती थीं। पांच महीने बाद अब हुए विधानसभा चुनाव लगभग 22 फीसदी की गिरावट के साथ भाजपा को हरियाणा में 36.44 फीसदी वोट मिले हैं। लोकसभा चुनावों में भाजपा को 79 सीटों पर बढ़त मिली थी। जो घटकर 40 सीटों पर आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को 39 सीटों का घाटा हुआ है। कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनावों में 10 सीटों पर बढ़त थी। अब कांग्रेस 31 सीटों पर जीती है। इस तरह कांग्रेस को 21 सीटों का फायदा हुआ है। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 28.42 फीसदी वोट मिले थे, जबकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 28.13 वोट मिले हैं। लोकसभा चुनाव की तुलना मामूली गिरावट वोट प्रतिशत में आई है। बावजूद उसकी सीटें बढ़ी हैं।

भाजपा को दक्षिण और मध्य हरियाणा में फायदा
भाजपा को वोट प्रतिशत में दक्षिण और मध्य हरियाणा में फायदा मिला है। वहीं जिन सीटों पर इनेलो व आजाद विधायक भाजपा में शामिल हुए थे, उनमें से कई सीटें जीतने के साथ ही भाजपा ने वोट प्रतिशत भी बढ़ाया है। जिससे बीते विधानसभा चुनाव की तुलना उसका वोट प्रतिशत तीन फीसदी बढ़ा है। भाजपा ने इस बार रतिया, हथीन, नलवा, फतेहाबाद, कलायत सीटें जीती हैं। 

रतिया में इनेलो से पूर्व विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला भाजपा में आए थे, उन्हें टिकट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण नापा का साथ दिया। हथीन में केहर सिंह इनेलो से भाजपा में आए थे, वहां प्रवीण डागर जीते हैं। नलवा में रणबीर गंगवा इनेलो से भाजपा में आए थे, उन्हें टिकट मिला और वह जीते भी। 

फतेहाबाद में बलवान सिंह दौलतपुरिया इनेलो से भाजपा में आए, उन्हें टिकट नहीं मिला, फिर भी उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दुड़ा राम का साथ दिया। दुड़ा राम जीत भी गए। कलायत में रामपाल माजरा भाजपा में इनेलो से शामिल हुए थे, उन्हें टिकट तो नहीं मिला, मगर उनके समर्थन से कमलेश ढांडा जीतने में सफल रहीं। इसके अलावा महम, राई, गन्नौर, कैथल, पलवल, होडल व तिगांव सीट को भी भाजपा ने जीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed