फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP strong campaign in Haryana loksabha election

Loksabha Election: हरियाणा में प्रचार में बाजी मार गई भाजपा... दोगुनी रैलियां, स्टार प्रचारक भी ज्यादा बुलाए

Fri, 24 May 2024 06:56 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 06:56 PM IST
सार

हरियाणा में 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा। इस बार हरियाणा में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। 

विज्ञापन
BJP strong campaign in Haryana loksabha election
हरियाणा में चुनावी प्रचार में भाजपा आगे। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा की दस लोकसभा की सीटों पर जो चुनाव शुरुआत में नीरस लग रहा था, वहां अंतिम सप्ताह में रैलियों व जनसभाओं का मेला लग गया। शुरुआती दिनों में भाजपा के लिए राज्य की सभी सीटों पर चुनाव आसान लग रहा था, लेकिन अंतिम दिनों में कई सीटों पर चुनाव कड़े मुकाबले में बदल गया। पार्टी ने चुनावी रण को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। 

विज्ञापन


चुनावी बिगुल फूंकने के बाद भाजपा के नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकी। पार्टी ने 68 दिन में 132 रैलियां, जनसभा, रोड शो और सम्मेलन आयोजित किए। 
विज्ञापन


वहीं, कई गुटों में बंटी कांग्र्रेस के नेता अलग-अलग इलाकों में ही सीमित रही। इस समयावधि के दौरान कांग्रेस ने करीब 67 रैलियां, जनसभा, प्रेस कांफ्रेंस व रोड शो किए। यानी प्रचार की इस जंग में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस आधे में ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो महीने तक चले चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने काफी आक्रामक चुनाव प्रचार किया। चुनाव की घोषणा होते ही सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने राज्य की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैली आयोजित की। दोनों ने हर दिन तीन से चार रैलियां की। राज्य में विजय संकल्प रैली खत्म होते ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुनावी मैदान में उतर आया। इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचकूला के रोड शो से की।

उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, नितिन गडकरी, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन लाल यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के माहौल को भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश की। बीते 8 दिन में 26 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए। उधर, कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी के प्रचार की कमान संभाली। हालांकि सिरसा लोकसभा क्षेत्र को छोड़कर उन्होंने हर लोकसभा में तीन से चार रैलियां की। इसी तरह से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,जयराम रमेश, सचिन पायलट, मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने कार्यक्रम किए।

भाजपा-कांग्रेस में मनोवैज्ञानिक जंग
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा-कांग्रेस के बीच बड़ी दिलचस्प जंग देखने को मिली। भाजपा ने चुनाव से पहले नारा दिया कि अबकी बार 400 पार। मगर चुनाव के दो चरणों के बाद उनका यह नारा बीच में गुम हो गया। मगर छठे चरण से पहले फिर से भाजपा के नेताओं से 400 पार का नारा सुना गया। पीएम मोदी ने अंबाला की रैली में यहां तक कह दिया कि चार चरणों में इंडिया गठबंधन चारों खाने चित हो गया। विशेषज्ञ बताते हैं कि भाजपा ने यह नारा देकर एक तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हौसले को पस्त करने की कोशिश की। वहीं, भाजपा प्रदेश के नेताओं ने भी लगातार अपने चुनाव प्रचार में कहते आए कि वह लोकसभा की दसों सीट पर कमल खिला रहे हैं। उधर, कांग्रेस ने भी इसका जवाब नंबर गेम से ही दिया। कांग्र्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के जगाधरी में कहा-हरियाणा में वह दसों की दसों सीट जीत रहे हैं। सिरसा में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- 428 लोकसभा सीटों के चुनाव से साफ हो गया है कि इंडी गठबंधन के पक्ष में प्रचंड लहर चल रही है।

किसके कितने आए स्टार प्रचारक
भाजपा-कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। हरियाणा के लिए भाजपा के जो स्टार प्रचारक घोषित किए थे, उनमें से अनुराग ठाकुर, हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी हरियाणा में नहीं आई। वहीं, कांग्रेस की ओर से घोषित स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल सोनिया गांधी, सीएम सुखविंदर सुक्खू, अशोक गहलोत, कन्हैया कुमार, राजीव शुक्ला व आनंद शर्मा चुनावी रण में नहीं पहुंचे। इसी तरह से आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इनमें सिर्फ सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान और संजय सिंह ही पहुंचे।

रोहतक व करनाल में भाजपा के ज्यादा आए स्टार प्रचारक
भाजपा के स्टार प्रचारकों का मुख्य फोकस रोहतक व करनाल सीट पर रहा। रोहतक सीट के उम्मीदवार अरविंद शर्मा के लिए पीएम मोदी ने गोहाना में रैली कर वोट मांगे। वहीं, शाह ने झज्जर में, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महम में, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कोसली में जनसभा की। वहीं, जेपी नड्डा ने रोहतक में रोड शो किया और धामी ने रोहतक भाजपा कार्यालय से एक प्रेस कान्फ्रेंस भी की। भाजपा का दूसरा फोकस करनाल सीट पर रहा। पीएम मोदी ने अंबाला में रैली कर करनाल के उम्मीदवार मनोहर लाल के लिए वोट मांगे। वहीं, शाह ने करनाल में जनसभा की, जेपी नड्डा ने प्रबुद्ध सम्मेलन किया, धामी ने सम्मेलन किया और राजनाथ सिंह ने घरौंडा में रैली की। 

सबसे कम स्टार प्रचारक सिरसा, हिसार और गुरुग्राम के लिए आए। सिरसा में सिर्फ योगी ने जनसभा की। हिसार में शाह की एक रैली और गुरुग्राम उम्मीदवार के लिए मोदी ने वोट मांगे। हालांकि इन तीनों लोकसभा सीट पर प्रदेश के नेता सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल, कैप्टन अभिमन्यु व कुलदीप बिश्नोई ने वोट मांगे हैं। नवीन जिंदल ने हिसार उम्मीदवार रणजीत चौटाला के लिए भी प्रचार किया था।

जजपा और इनेलो का कैसा रहा प्रचार
जजपा की ओर से अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने कमान संभाली। दुष्यंत चौटाला ने विरोध के बावजूद हर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा की। वहीं, अजय चौटाला व दिग्विजय चौटाला भी जनसभा की हैं। हालांकि जजपा का मुख्य फोकस हिसार में ही रहा। वहीं, इनेलो के चुनाव प्रचार की कमान अभय सिंह चौटाला ने संभाल रखी थी। अभय का भी मुख्य रूप से फोकस कुरुक्षेत्र लोकसभा में रहा। प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने रोड शो निकाला, जिनमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख भी शामिल हुए। उन्होंने सिरसा में भी रैली की। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता सिर्फ कुरुक्षेत्र लोकसभा तक सीमित रहे। संजय सिंह ने गुरुग्राम में राज बब्बर के लिए भी एक कार्यक्रम किया।


कांग्रेस के लिए हुड्डा ने लगाया जोर, सैलजा के लिए प्रियंका ने
कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार का जिम्मा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संभाल रखा था। उन्होंने नौ लोकसभा सीटों पर तीन से चार रैलियां कीं। सिरसा लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए वह नहीं गए। सिरसा लोकसभा की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने अकेले ही मोर्चा संभाल रखा था। प्रचार के अंतिम दिन उनके लिए प्रियंका गांधी पहुंची। वहीं, किरण चौधरी ने सैलजा के लिए खूब प्रचार किया। सुरजेवाला ने भी उनके लिए प्रचार किया। उन्होंने कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के लिए प्रचार किया। सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने भी प्रचार किया। अंबाला के उम्मीदवार वरुण मुलाना के लिए कुमारी सैलजा ने भी प्रचार किया। वहीं, हिसार के उम्मीदवार जेपी के लिए कोई बड़ा स्टार प्रचारक नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed