फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP state general secretary of Punjab Jeevan Gupta attacked the AAP government verbally

Punjab: BJP प्रदेश महासचिव बोले- PGI में आयुष्मान भारत योजना के तहत ईलाज बंद किया जाना सरकार की बड़ी नाकामी

Wed, 03 Aug 2022 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 08:38 PM IST
सार

भाजपा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि पीजीआई में आयुष्मान भारत योजना के कार्डधारक मरीजों का इलाज बन्द होना मान सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। 

विज्ञापन
BJP state general secretary of Punjab Jeevan Gupta attacked the AAP government verbally
pgi chandigarh

विस्तार

पीजीआई में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजाब के कार्ड धारकों का ईलाज बंद किए जाने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कड़ा नोटिस लेते हुए भगवंत मान सरकार को फटकार लगाया है। उनका कहना है कि यह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।

विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि पीजीआई में पंजाब के मरीजों का ईलाज बंद होने से पंजाब की जरूरतमंद जनता का बहुत बड़ा नुकसान होगा, क्यूंकि पीजीआई में ज्यादातर सीरियस मरीज अपना ईलाज करवाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पीजीआई का 16 करोड़ रुपये का भुगतान रोका जाना बहुत दुर्भाग्य की बात है।
विज्ञापन


जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब के करीब 45 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा था। आयुष्मान योजना के तहत केंद्र सरकार का हिस्सा 60 प्रतिशत तथा राज्य सरकार यानि पंजाब सरकार का हिस्सा 40 प्रतिशत था। लेकिन पिछले 5 महीनों में कांग्रेस की चन्नी सरकार एवं पंजाब की मौजूदा भगवंत मान सरकार की गलत नीतियों के कारण 250 करोड़ रुपये से अधिक की अदायगी प्राईवेट अस्पतालों को नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि केंद्र सरकार द्वारा अपने हिस्से का दिया जाने वाला 60 प्रतिशत हिस्सा दिया जा चुका है। पंजाब सरकार द्वारा 250 करोड़ से अधिक का भुगतान ना किए जाने के चलते पंजाब के 45 लाख जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को इस योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा था। भगवंत मान सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में अपनी किरकिरी होते देख प्राईवेट अस्पतालों को भुगतान किए जाने का भरोसा देकर आखिरकार इस योजना के तहत मरीजों का ईलाज शुरू करवाया।

लेकिन अब मान सरकार ने पीजीआई का 16 करोड़ का भुगतान रोक दिया है। जिसके बाद अब पीजीआई द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत ईलाज बंद किए जाने से पंजाब में आर्थिक स्तर पर कमज़ोर एवं गंभीर बिमारियों से जूझ रहे मरीजों को जान का खतरा पैदा हो गया है। क्योंकि ये लोग निजी अस्पतालों में महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।


जीवन गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश की जनता को झूठे वादे करके और झूठे सुनहरे सपने दिखा कर पंजाब की सत्ता हासिल की गई थी। लेकिन अब जब उन वादों को पूरा करने का समय आया तो ऐसी स्थिति सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed