फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP sets up people's assembly

Chandigarh News: भाजपा ने लगाई जनता की विधानसभा

Mon, 29 Sep 2025 09:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
BJP sets up people's assembly
-मॉक सदन में बाढ़ प्रबंधन विफलताओं पर निंदा प्रस्ताव, एसडीआरएफ में घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए भाजपा ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसी विरोधस्वरूप भाजपा ने जनता की विधानसभा का आयोजन किया। इस विशेष विधानसभा में पार्टी नेताओं ने पंजाब सरकार पर बाढ़ रोकथाम के लिए आवश्यक कदम न उठाने का गंभीर आरोप लगाया। जनता की विधानसभा ने सर्वसम्मति से पंजाब में बाढ़ से पहले, बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की असफलता पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने एसडीआरएफ के 12000 करोड़ में गबन का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई से जांच की मांग की।
चरणजीत सिंह अटवाल ने सदन की कार्रवाई शुरू किए जाने के उपरांत पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अश्वनी शर्मा ने निंदा प्रस्ताव रखा जिस पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री राणा सोढ़ी, पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी, विधायक जंगी लाल महाजन, पूर्व विधायक केवल ढिल्लों एवं सरबजीत सिंह मक्कड़ एवं भाजपा नेता सुभाष शर्मा व परम पल कौर ने समर्थन में बात रखी।
विज्ञापन

उधर, मुख्यमंत्री ने बीजेपी के मॉक सत्र पर चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी के चुने हुए सदस्य असली सत्र में मौजूद नहीं थे जबकि नकली विधानसभा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉक सत्र आयोजित करने वाले सभी नेताओं को लोग आम चुनावों के बाद 2029 में नकली लोकसभा सत्र करने का खुला समय देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed