{"_id":"627e0e9be099a556a53e86d3","slug":"bjp-reacts-over-aam-aadmi-party-councilors-meeting-with-punjab-cm-bhagwant-mann","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया विवाद: आप पार्षदों ने सीएम मान से की चंडीगढ़ के अधिकारियों की शिकायत, भड़की भाजपा बोली-ये बर्दाश्त नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया विवाद: आप पार्षदों ने सीएम मान से की चंडीगढ़ के अधिकारियों की शिकायत, भड़की भाजपा बोली-ये बर्दाश्त नहीं
Fri, 13 May 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 01:24 PM IST
सार
अरुण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ को पंजाब से नियंत्रित कराना चाहती है। सूद ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ प्रशासन के कार्यों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद और मेयर सरबजीत कौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बुधवार को हुई आम आदमी पार्टी के पार्षदों की मुलाकात पर भाजपा के तेवर चढ़ गए हैं। भाजपा के मुताबिक, चंडीगढ़ के पार्षदों ने भगवंत मान से नगर निगम आयुक्त और प्रशासन के अधिकारियों की शिकायत की। इस पर भगवंत मान ने कार्रवाई की बात कही। भाजपा ने इस पर एतराज जताते हुए आरोप लगाया कि ऐसा करके आप के पार्षद पंजाब से चंडीगढ़ को नियंत्रित कराने की कोशिश कर रहे हैं।
सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सूद ने कहा कि आप के प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह व सह प्रभारी कुलवंत सिंह बुधवार को पार्षदों के साथ मान से मिले और उनसे नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों की शिकायत की। कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। ये अधिकारी पंजाब से डेपुटेशन पर चंडीगढ़ प्रशासन में आए हैं, इसलिए इनको सबक सिखाया जाए।
सूद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पार्षदों ने बयान दिया कि भगवंत मान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करेंगे। वह कमिश्नर व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उनको सबक सिखाया जाएगा। सूद ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ को पंजाब से नियंत्रित कराना चाहती है। सूद ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ प्रशासन के कार्यों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। कहा कि आप के पार्षदों ने जनता से झूठे वादे करके वोट लिए हैं। अब वह इन झूठे वादों को पूरा करने में असमर्थ हैं, इसलिए बहानेबाजी कर लोगों का ध्यान बांटना चाहते हैं। सूद ने कांग्रेस को भी इस मामले में अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा। प्रेसवार्ता में मेयर सरबजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप शर्मा, डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता और भाजपा के कई पार्षद भी उपस्थित रहे।

भाजपा-आप चूहे और बिल्ली का खेल खेल रहे : कांग्रेस
उधर, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की तरफ से की गई प्रेसवार्ता पर कहा कि दोनों पार्टियां आपस में चूहे और बिल्ली का खेल खेल रही हैं। चावला ने कहा कि कुछ दिन पहले नगर निगम में एक सफाई ठेका देने में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के छह पार्षदों के वोट लेकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ड्रामेबाजी कर रहीं हैं। आप में फूट पड़ गई है और इस पर पर्दा डालने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को नगर निगम कमिश्नर की शिकायत करने का ड्रामा किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में दोनों पार्टियां आपस में मिली हुईं हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन