{"_id":"616ff0e3dc9c074c43007ad0","slug":"bjp-punjab-in-charge-dushyant-gautam-said-amarinder-singh-is-a-patriot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन-भाजपा के बीच गठबंधन के संकेत: दुष्यंत ने कहा- अमरिंदर सिंह देशभक्त, राष्ट्रवादी हमारे लिए अछूत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन-भाजपा के बीच गठबंधन के संकेत: दुष्यंत ने कहा- अमरिंदर सिंह देशभक्त, राष्ट्रवादी हमारे लिए अछूत नहीं
Wed, 20 Oct 2021 04:12 PM IST
ajay kumar
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Oct 2021 04:12 PM IST
सार
कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा से गठबंधन को तैयार हैं। लेकिन शर्त किसानों के पक्ष में आंदोलन का हल है। अब भाजपा ने कैप्टन के बयान पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को देशभक्त कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और देशहित को पहले रखने वाले लोगों से गठबंधन को तैयार हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि वे नया राजनीतिक दल बनाएंगे। उन्होंने भाजपा से गठबंधन का संकेत भी दिया। अब भारतीय जनता पार्टी ने कैप्टन के एलान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा महासचिव और पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह को देशभक्त बताया और कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हितों को प्राथमिक रखने वाले लोगों से गठबंधन को तैयार है।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा था कि जल्द ही खुद की पार्टी बनाएंगे। अगर किसानों का मुद्दा उनके हित में सुलझाया जाता है तो वह भाजपा से गठबंधन करेंगे। दुष्यंत गौतम ने कहा कि कैप्टन ने किसानों के आंदोलन को खत्म करने की बात नहीं की। उन्होंने किसानों के मुद्दों के बारे में बात की। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। अगर समय आता है तो दोनों एक साथ बैठकर किसानों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां तक किसान आंदोलन का सवाल है तो यह राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
दुष्यंत गौतम ने कहा कि हमारा मुख्य एजेंडा राष्ट्रवाद और देश को पहले रखना है। इस एजेंडे पर गठबंधन करने वाले सभी दलों का स्वागत है। कैप्टन अमरिंदर सिंह एक सैनिक रह चुके हैं। हमने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर उनके रुख की प्रशंसा की। वह देश के खतरों के बारे में जानता हैं। वह देशभक्त हैं। भाजपा के लिए राष्ट्रवादी अछूत नहीं है।
विज्ञापन
दुष्यंत गौतम यह भी कहा कि भाजपा अक्सर पंजाब के सामाजिक मुद्दों पर अमरिंदर सिंह की अलोचना करती रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। अमरिंदर सिंह को अभी अपनी पार्टी को बनाने और आगे विचार रखने की आवश्यकता है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने नवजोत सिंह सिद्धू से विवाद के बीच अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे लेकिन कांग्रेस में भी नहीं रहेंगे। इसके बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अमरिंदर सिंह जल्द नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले कैप्टन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात भी की थी।