फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP protests against Rajpura incident in many districts of Punjab

राजपुरा घटना: पंजाब के कई जिलों में भाजपाइयों ने किया विरोध-प्रदर्शन, विपक्षी दलों पर लगाया हमले का आरोप

Mon, 12 Jul 2021 07:31 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/अमृतसर/पठानकोट/राजपुरा (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/अमृतसर/पठानकोट/राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Jul 2021 07:31 PM IST
सार

पंजाब के राजपुरा में भाजपा नेताओं को बंधक बनाने के विरोध में पार्टी नेताओं ने जालंधर, पठाकोट और अमृतसर में विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर हमले का आरोप लगाया। कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। 
 

विज्ञापन
BJP protests against Rajpura incident in many districts of Punjab
पठानकोट में प्रदर्शन करते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर देहात भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजपुरा की घटना के खिलाफ देहात एसएसपी के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। एसएसपी के दफ्तर में उपस्थित नहीं होने के कारण भाजपा देहात के जिला प्रधान गुरदयाल सिंह औलख ने टीम के साथ एसपी हेडक्वार्टर को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


औलख ने कहा कि हर पार्टी और हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति का अधिकार है तो कुछ राजनीतिक पार्टियों के लोग किसानों के वेश में भाजपा नेताओं को इस मौलिक अधिकार से विमुख करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसान शांतिमय तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और हम इसके लिए उनके साथ हमदर्दी रखते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के नेता अपने गुंडों के जरिये किसानों के वेश में हमले करवाकर अहिंसा फैला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार साजिश के तहत ऐसा करवा रही है। कैप्टन सरकार ने पिछले साढ़े चार कुछ किया नहीं, अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है। उनकी पार्टी जहां किसानों के शांतिमय तरीके से आंदोलन को सही मानती है, वहीं वे हर कीमत पर राज्य का माहौल खराब नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाई बोले राजपुरा में किसानों ने नहीं कांग्रेस अकाली गुंडों ने किया हमला

जालंधर में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि हमने भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं। प्रशासनिक कार्यालय कांप्लेक्स के बाहर धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने कहा कि राजपुरा में हमला करने वाले किसान नहीं बल्कि कांग्रेस व अकाली दल के गुंडे थे। धरने में पूर्व मेयर सुनील ज्योति समेत भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

राजपुरा में भाजपा नेताओं से मारपीट व बंधक बनाने के मामले में प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने किसान संगठनों व दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा से पूछा कि किसान नेताओं को बताना चाहिए कि हमलावर किसान थे या गुंडे? भाजपा नेताओं ने एक सुर में कहा कि कांग्रेस व अकाली दल के नेता किसानों के कंधे का इस्तेमाल कर अपना राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने में जुटे हैं। जालंधर में प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों से ज्यादा संख्या में पुलिस बल तैनात था। पूरा इलाका सील कर दिया गया था और प्रशासनिक कांप्लेक्स में सरकारी कामकाज के लिए आने वाले लोगों को भी रोककर तलाशी लेकर पूछताछ कर आगे भेजा जाता रहा।

पठानकोट में भाजपा ने सीएम से मांगा इस्तीफा
पठानकोट में भारी बरसात के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजपुरा में हुई घटना के विरोध स्वरूप रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा भी उपस्थित रहे। भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

जिलाध्यक्ष विजय शर्मा और पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि ने कहा कि राजपुरा में हुई घटना पुलिस की मिलीभगत से हुई है। पुलिस ने कार्यक्रम को बंद करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कब तक इस प्रकार की घटनाओं को सहेगी। अमन जरूरी है लेकिन हमारे लिए कार्यकर्ताओं की हिफाजत भी जरूरी है। 

कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। यह हिंसा पूरी तरह से प्रायोजित है, इसे तुरंत बंद किया जाए। अनिल वासुदेवा ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने का अधिकार सभी को है लेकिन किसी की आवाज को दबाने का भी अधिकार किसी को नहीं है। 

किसान वह होता है, जो फसल बोता है, फसल बर्बाद करने वाला किसान नहीं होता। पटियाला के एसएसपी व डीसी को सस्पेंड कर देना चाहिए। विजय शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किसान नहीं बल्कि, कांग्रेस, आप और लेफ्ट दलों के गुंडे कर रहे हैं। पंजाब सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित हुई है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह को नैतिकता के आधार पर मंत्रिमंडल समेत इस्तीफा दे देना चाहिए।

किसानों ने भाजपा नेता और गनमैन पर केस दर्ज करने की मांग की
किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार को राजपुरा में नई अनाज मंडी में भाजपा प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा और भूपेश अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार को विभिन्न किसान शांतिपूर्ण तरीके से केंद्र सरकार का विरोध कर रहे थे, तभी भूपेश अग्रवाल के गनमैन ने रिवाल्वर तानकर धमकाया। इस दौरान भाजपाई कार्यकर्ताओं ने किसानों के परिवारों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। 

किसान नेता मनजीत सिंह घमाणा, मान सिंह राजपुरा, गुरदेव सिंह जंडौली, उजागर सिंह खैरपुर, परमिंद्र सिंह, मनप्रीत नीलपुर, जतिंद्र सिंह मोही, वरिंद्र सिंह हैप्पी चक खुर्द, हरमिंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने लायंस क्लब में किसानों को ललकारते हुए कि वह वार्ड नंबर-14 में जा रहे हैं अगर हिम्मत हो आ जाओ। इतना ही नहीं उन्होंने किसान महिलाओं को भी अपशब्द कहे और पिस्तौल निकालकर धमकी दी। इसके अलावा देर रात भाजपा नेताओं ने छत से पत्थरबाजी की और गमले फेंके, जिससे एक पुलिस कर्मचारी व कुछ किसान घायल हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए राजपुरा पुलिस ने जांच के लिए समय मांगा है। ऐसे में वह अपना संघर्ष टाल रहे हैं। इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई न हुई तो विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम की जाएगी।

भाजपाइयों ने घेरा पुलिस कमिश्नर दफ्तर, पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की

लुधियाना में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल की अगुवाई में भाजपाई पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस की तरफ से बैरिकेड हटाने नहीं दिए और धक्कामुक्की चलती रहीं। पुलिस के साथ धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने भाजपाइयों को समझा कर वहां से भेजा। इस दौरान भाजपा के जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

भाजपा के सीनियर नेता सोमवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव करने पहुंचे लेकिन पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर पहले से ही अकाली दल के नेता बैठे थे। फिरोज गांधी मार्केट की तरफ से घूमकर भाजपाई डीसी दफ्तर से पुलिस कमिश्नर दफ्तर की ओर जाने की कोशिश की। मगर पुलिस ने डीसी दफ्तर के बाहर ही बैरिकेड लगा रखा है। 

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन भाजपाई धक्कामुक्की कर आगे जाने लगे। मगर किसी तरह से पुलिस ने रोक लिया। धरने में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, संजय कपूर जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल व जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा शामिल थे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पार्टी नेताओं पर सरकार की शह पर ही हमले किए जा रहे हैं। किसानों के रूप में कांग्रेस के गुंडे लगातार भाजपा नेताओं पर हमले कर रहे है। जो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed