फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Protest in Chandigarh in Favour of Kangana Ranaut

कंगना रणौत के दफ्तर में तोड़फोड़ के विरोध में चंडीगढ़ में भाजपा का प्रदर्शन, लगे मुर्दाबाद के नारे

Sat, 12 Sep 2020 02:52 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 12 Sep 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
BJP Protest in Chandigarh in Favour of Kangana Ranaut
विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में अभिनेत्री कंगना रणौत के दफ्तर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा सड़क पर उतर आई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम उद्धव ठाकरे का पुतला जलाया और नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता व प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे का पुतला बनाया और कंधे पर लेकर भाजपा कार्यालय से निकले। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार मुर्दाबाद, उद्धव ठाकरे मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि शिव सेना बदले की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जानबूझ कर कंगना रणौत के दफ्तर को तोड़ने की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सेक्टर-33/34 के लाइट प्वाइंट पर रोक लिया गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन करने की परमिशन की कॉपी मांगी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी हो गई। आगे नहीं जाने देने पर भाजपा कार्यकर्ता सेक्टर-33/34 के लाइट प्वांइट पर ही धरना देकर बैठ गए और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा प्रवक्ता गौरव गोयल ने कहा कि कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने द्वेष की भावना से जो कार्य किया है, वह ठीक नहीं है। 


  
प्रशासक के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह ने बताया कि भाजयुमो ने एक ज्ञापन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा है, जिसमें महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश सचिव अमित राणा, तेजिंदर सिंह सरां, हुकुम चंद, प्रदेश प्रवक्ता गौरव गोयल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह, अभिनव शर्मा, अंकुर राणा, प्रदेश महामंत्री गणेश झा, जसमन बब्बर, प्रदेश सचिव रॉबिन राणा, निशा कालिया, शानू दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरप्रताप बोपाराय, नरेश राणा, शैंकी शर्मा, आशीष चौधरी, दीपक माधव, दीपक कौशिक आदि उपस्थित रहे।



हिमाचल महासभा ने केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की
हिमाचल महासभा चंडीगढ़ ने कंगना रणौत मामले में केंद्र सरकार से सकारात्मक हस्तक्षेप की अपील की है। महासभा ने महाराष्ट्र सरकार को हिमाचल की बेटी का अपमान करने से बाज आने की चेतावनी दी है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार व महासचिव भागीरथ शर्मा ने महाराष्ट्र सरकार के कदम की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हर हिमाचली कंगना के साथ खड़ा है। 

युवा कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लिया
युवा कांग्रेस ने भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं की कोविड- 19 नियमों की अवहेलना करने पर निंदा की है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत के विवाद पर गैरजरूरी रूप से प्रदर्शन किया गया है। इस मामले में शहर का कोई लेना-देना नहीं था। फिर भाजपा के नेताओं ने घंटों सड़क रोककर प्रदर्शन किया। 


युवा कांग्रेस नेता प्रीति केसरी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस बीजेपी और आरएसएस के इशारे पर चल रही है। भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सेक्टर 33/34 लाइट प्वाइंट पर शिवसेना का पुतला फूंका। यह सीधे-सीधे कानून का उल्लंघन है, जबकि मौजूदा समय में शहर में कोई भी राजनीतिक प्रदर्शन करने पर रोक लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed