फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp president statement on report card of modi's year

'10 साल में न हुआ, वो एक साल में किए मोदी ने'

Fri, 22 May 2015 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 May 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
bjp president statement on report card of modi's year

केंद्र में मोदी सरकार ने बीते एक साल के दौरान अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं, जिनके तहत पिछली कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल में जो कार्य नहीं हुए, वे मोदी सरकार ने एक साल की अल्पावधि में करके दिखाए हैं। यह बात वीरवार को भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष के अंदर कईं महत्वपूर्ण निर्णय व योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें स्मार्ट सिटी कार्यक्त्रस्म, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, स्किल इंडिया, आदर्श ग्राम योजना, सुशासन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, विभिन्न बीमा योजनाएं जैसी अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारा है।
विज्ञापन


इन योजनाओं के सफल कि्यान्वयन से देश की जनता में सरकार के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है, वहीं विश्व में देश की साख भी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि आज देश में हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है और आम नागरिक के मन में कोई ऊहापोह नहीं है जबकि पिछले कांग्रेस कार्यकाल के दौरान आम नागरिक अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धियों में जम्मू-कश्मीर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में तुरंत कार्रवाई करना, पड़ोसी राज्य नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद करना और यमन में आए संकट से निपटना प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed