फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp president amit shah strategy for punjab for mission 2017

मिशन 2017: इनमें से एक होगा पंजाब BJP का नया चेहरा

Sat, 26 Sep 2015 01:35 PM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, दिल्ली/चंडीगढ़
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
bjp president amit shah strategy for punjab for mission 2017

यूं तो इस साल के अंत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के कारण सभी राज्यों में संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, मगर पार्टी नेतृत्व की खास निगाह मिशन 2017 से जुड़े तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब पर टिकी है। इन तीनों ही राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अभी से माथापच्ची शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पंजाब में पार्टी ने फिलहाल अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश सचिव तरुण चुघ, महासचिव राकेश राठौर और तीक्ष्ण सूद के नाम पर विचार विमर्श किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की कमान इस बार राज्य से जुड़े किसी पुराने चेहरे को नहीं दी जाएगी। पार्टी नेतृत्व की पहली प्राथमिकता ब्राह्मण बिरादरी का युवा नेता है। अध्यक्ष पद के लिए आलाकमान की अंतिम पसंद पूरे प्रदेश को चौंका सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड को भी मिलेंगे नए चेहरे

bjp president amit shah strategy for punjab for mission 2017

उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी पार्टी नेतृत्व की योजना नया नेतृत्व उभारने की है। इस सूबे में भी इस पद के लिए पहली पसंद ब्राह्मण बिरादरी ही है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि चिंतन के पहले दौर में यह पाया गया कि विधानसभा की उन सीटों पर जहां ब्राह्मण बिरादरी निर्णायक भूमिका में हैं, वहां पार्टी नहीं हारती। कलाढूंगी और यमनेश्वर जैसे ब्राह्मण बहुल विधानसभा में पार्टी आज तक नहीं हारी। पहाड़ के 10 जिलों में ब्राह्मणों की आबादी 30 फीसदी है।

इस पद के लिए फिलहाल त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और प्रतिपक्ष के नेता अजय भट्ट के नामों पर विचार हुआ है। इनमें रावत दो बार चुनाव हार चुके हैं, जबकि बतौर प्रतिपक्ष के नेता भट्ट रावत सरकार को घेर नहीं पाए हैं। बलूनी की शीर्ष नेतृत्व में मजबूत पकड़ है, मगर उनकी उपस्थिति दिल्ली में ही ज्यादा रहती है।

बिहार चुनाव खत्म होते ही मिल जाएंगे नए चेहरे

bjp president amit shah strategy for punjab for mission 2017

नेतृत्व बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव का सामना करने जा रहे इन राज्यों में नया चेहरा तय कर देना चाहता है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व की पहली इच्छा ब्राह्मण बिरादरी के किसी युवा नेता को संगठन की कमान देने की है।

उत्तर प्रदेश में जाट बिरादरी के किसी नेता को संगठन की कमान दे कर इस बिरादरी पर अपना पकड़ मजबूत बनाने के विकल्प पर भी सोच रही है। पंजाब में सिख बिरादरी की राजनीति करने वाले पहले से कई दलों के होने और कुछ नए दलों के उभरने के कारण वह हिंदू वोट बैंक को सहेजने की जुगत में है।

हालांकि इस प्रदेश में सिख बिरादरी के क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को संगठन की कमान देने की बात कही जा रही थी, मगर केंद्रीय नेतृत्व के एक धड़े की सलाह है कि सिद्धू के इतर पार्टी को हिंदु मतों के ध्रुवीकरण की नीति अपनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed