{"_id":"7dc4c620b4bdacb96ee0637a47b8164e","slug":"bjp-president-amit-shah-order-to-digitalize-all-india-party-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटइलाइज होंगे BJP के सभी कार्यालय, शाह करेंगे सीधी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटइलाइज होंगे BJP के सभी कार्यालय, शाह करेंगे सीधी बात
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया के कंसेप्ट पर काम करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के सभी कार्यालयों को डिजिटलाइज करने का ऐलान किया है। पहले चरण में सभी प्रदेश मुख्यालय और राजधानी कार्यालयों को डिजिटल कर दिया गया है। अब जिलों के कार्यालय भी डिजिटल होंगे, जिससे दिल्ली मुख्यालय से हाईकमान से किसी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे सीधी बात होगी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दोबारा से संगठन की कमान मिली तो उन्होंने डिजिटल इंडिया की तरह ही संगठन को डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ाने की पहल शुरू की। इसी कारण भाजपा के सभी कार्यालयों को डिजिटल बनाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले चरण में सभी प्रदेशों के मुख्यालय और राजधानी कार्यालय को डिजिटल कर दिया गया है। प्रदेश में रोहतक के प्रदेश मुख्यालय के अलावा चंडीगढ़ और पंचकूला के मुख्यालय डिजिटल किए गए हैं। इनमें अभी वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए बड़ी एलसीडी, वेब कैमरा, स्पीकर, वॉयस एंपलीफायर, हाई स्पीड इंटरनेट सहित पूरा सेटअप लगाया गया है। यह सब सामान दिल्ली मुख्यालय से भेजा गया है और वहां से इंजीनियर ही उसे प्रदेशों में जाकर फिट कर रहे हैं।
विज्ञापन
संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ेंगे शीर्ष नेता
भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार यह केवल इसलिए किया गया है, जिससे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बात करने के लिए दिल्ली तक का सफर तय नहीं करना पड़े। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की शीर्ष नेताओं के नहीं मिलने की शिकायत भी दूर हो जाएगी। कार्यालय डिजिटल होने का काम पूरा हो जाता है तो शीर्ष नेता दिन तय करके सभी प्रदेशों के कार्यालय में पुराने कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे सीधी बात करेंगे।
प्रदेश कार्यालय को डिजिटल बना दिया गया है, जहां एक कांफ्रेंस रूम बनाया गया है। उसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग का पूरा सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य उपकरण जल्द ही लगाए जाएंगे। यह सब कुछ दिल्ली से हाईकमान की ओर से भेजा गया है।
- गुलशन भाटिया, प्रभारी प्रदेश कार्यालय भाजपा