फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Party of millions people : Mishra

भाजपा सवा करोड़ लोगों की पार्टी : मिश्र

Mon, 11 Aug 2014 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Mon, 11 Aug 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
BJP Party of millions people : Mishra

भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को कर्ण रिसोर्ट में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ इकाई सक्षम, मतदाताओं से संपर्क व संबंध बनाने वाली हो। साथ ही मतदाताओं को बूथ तक वोट डालने के लिए भी प्रेरित करे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल भारतीय परंपरा, विचारधारा, इतिहास, संपन्नशाली देश का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में है और हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम लोगों में यह विश्वास बनाए कि भाजपा 125 करोड़ लोगों की पार्टी है।
विज्ञापन


मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और कुछ कांग्रेसी नेताओं की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीतियां सांप्रदायिक दंगों के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि देश ने कमजोर और भ्रष्टाचारी केंद्र सरकार को सिरे से नकार कर मजबूत सरकार बनाने का काम किया। अब वही इतिहास हरियाणा में भी दोहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया, घनश्याम दास, रोजी मलिक, उमा शर्मा, करनेश शर्मा, राकेश त्यागी, भारत भूषण, पवन बिट्टू, डॉ. हर्षवर्धन, मदन चौहान, मीडिया प्रभारी राजेश सपरा, राजेंद्र राणा, सुरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, अनिल उप्पल, संगीता सिंघल, रानी कालड़ा, कृष्ण गर्ग, राकेश पूनिया, कुसुम मेहता, विशाल खन्ना, तुलसी गोस्वामी, लवली मान, संजीव गोंदी, विनोद फतेहगढ़, अनिल कांबोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed