फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP National President JP Nadda addresses public meeting in Amritsar

Punjab: अमृतसर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली, कहा-मुझे पंजाब में दिखते हैं तिरंगे के तीनों रंग

Thu, 30 May 2024 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 May 2024 02:09 PM IST
सार

अमृतसर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब में एक कट्टर बेईमान पार्टी है। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की दोस्ती हैं, लेकिन यहां नूरा-कुश्ती कर रहे हैं। 

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda addresses public meeting in Amritsar
अमृतसर पहुंचे जेपी नड्डा। - फोटो : X @BJP4India

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान एक चुनावी रैली में नड्डा ने कहा कि हमारे सिख गुरुओं ने न सिर्फ पंजाब और देश में बल्कि दुनिया में राष्ट्रभक्ति और समानता का संदेश पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन


जब मैं पंजाब आता हूं तो मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, क्योंकि यही पंजाब है जिसने हमेशा देश की रक्षा के लिए खुद को आहूत किया है। भारत के तिरंगे के तीनों रंग मुझे पंजाब में दिखते हैं। मुझे पंजाब में शहादत का लहू दिखता है। मुझे पंजाब में सद्भाव का सफेद रंग दिखता है। मुझे पंजाब के किसानों के माध्यम से हरियाली की क्रांति दिखती है।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि हमें याद है कि जब 1971 में पाकिस्तान के फौजियों को इंदिरा गांधी ने छोड़ा था, तब भी उन्होंने उस समय ननकाना साहिब के लिए कॉरिडोर की बात नहीं की थी। लेकिन जब मोदी प्रधानमंत्री बने, तो करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाया और आज 75 साल बाद हमारे लोग ननकाना साहिब जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस वाले और आम आदमी पार्टी वाले जब आपसे मिलें, तो आप इनसे पूछना कि इन्हें सीएए से क्या दिक्कत है? जब हमारे सिख भाई अफगानिस्तान में प्रताड़ित हो रहे थे, तब वो शरणार्थी बनकर भारत की धरती पर आए थे। अब केजरीवाल उन्हें रेपिस्ट और चोर बोलते हैं। 

नड्डा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सीएए लाए और पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए सिख भाइयों को भारत की नागरिकता देने का काम किया। ये मोदी ही हैं, जिनके नेतृत्व में गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को अफगानिस्तान से लाकर गुरुद्वारे में सही स्थान पर पहुंचाने का काम किया गया। 

उन्होंने कहा कि एक समय था, जब आतंकवादी देश पर हमला करते थे और दिल्ली दरबार पाकिस्तान को डोजियर भेजता था। आज भारत का परिवेश बदल रहा है। अगर पाकिस्तान उरी और पुलवामा जैसी घटनाएं करता है, तो भारत 10 दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके घर में घुस कर मारता है। एक समय था, जब कश्मीर के अलगाववादी को भारत के प्रधानमंत्री अपने दफ्तर में बिरयानी खिलाकर, उनके साथ वार्ता करते थे। लेकिन मोदी आए, तो कश्मीर से धारा 370 धराशाही हो गई।


नड्डा ने कहा कि पहले एक ऐसी सरकार थी जिसमें पंजाब के लोग दिल्ली दरबार में जाकर मत्था टेकते थे। अब यहां मान (भगवंत मान) की ऐसी सरकार आई है, जो शीशमहल में जाकर मत्था टेकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed