फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP MP Sunny Deol on Zero Line in Dera Baba Nanak to see Kartarpur Corridor

बॉर्डर पहुंचे सनी देओल ने दूरबीन से देखा निर्माणाधीन करतारपुर कॉरिडोर, नहीं दिए सवालों के जवाब

Sat, 15 Jun 2019 04:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 15 Jun 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Sunny Deol on Zero Line in Dera Baba Nanak to see Kartarpur Corridor
सांसद सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
सांसद बनने के बाद पहली बार सनी देओल अपले संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर पहुंचे और बॉर्डर पर जाकर दूरबीन से निर्माणाधीन करतारपुर कॉरिडोर देखा। डेरा बाबा नानक की भारत-पाकिस्तान सीमा पर सनी देओल के साथ भाई दीप संधू के अलावा प्रशासनिक और बीएसएफ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बड़ी दूरबीन से गुरुद्वारा करतापुर साहिब के दर्शन करने के बाद कॉरिडोर के निर्माण कार्यों को देखा। सनी ने बीएसएफ के अधिकारी को कहा कि धूल बहुत ज्यादा होने के कारण सिर्फ कंस्ट्रक्शन ही दिख रहा है। एसडीएम डेरा बाबा नानक गुरसिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने रावी दरिया और भारत व पाकिस्तान की चेक पोस्टों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके अलावा कॉरिडोर का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी जतिंदर सिंह ने निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सांसद सनी को बताया कि भारत की तरफ से कहां से कॉरिडोर बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों ने सांसद सनी देओल से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने बस यही कहा कि वह करतारपुर कॉरिडोर निर्माण कार्य का जायजा लेने आए हैं। इसके अलावा सनी ने पत्रकारों के किसी भी सवाल को जवाब नही दिया। करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से एक बात कहकर वे सीधा अपनी गाड़ी में बैठे और चले गए।

इस संबंध में कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि सनी देओल ने उनसे कॉरिडोर को लेकर बारीकी से बातचीत की है। इसके अलावा उन्होंने जल्द से जल्द काम पूरा करने को कहा। जतिंदर सिंह ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि कॉरिडोर का काम तय सीमा सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed