फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp mp rajkumar saini on Honeypreet arrest

'राम रहीम की हनीप्रीत ने तो पसीने ला दिये, दाऊद को कैसे पकड़ोगे'

Fri, 22 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Fri, 22 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
bjp mp rajkumar saini on Honeypreet arrest
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : File Photo
सरकार दाऊद को पकड़ने के दावे कर रही है, जबकि हरियाणा की एक लड़की ने खट्टर सरकार के पसीने ला दिये। यह तंज कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी ही सरकार पर कसा है।
विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजकुमार सैनी ने कहा कि सरकार दाऊद को पकड़ने के दावे कर रही है, जबकि हरियाणा की एक लड़की हनीप्रीत ने खट्टर सरकार को पसीने ला दिए, जो पुलिस की आंखों के सामने हेलीकॉप्टर में बैठी और बाद में गायब भी हो गई, दाऊद तो जब पकड़ा जाएगा तब देखेंगे ,पहले हनीप्रीत को तो पकड़ लो।          
विज्ञापन


सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनी ने कहा कि जाति विशेष के कुछ लोग विपक्ष और सत्ता में बैठे नेताओं की शह पर फिर से प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। राजकुमार सैनी ने कहा कि आम जनता के अधिकारों की बात करना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है, जिस कारण आज वे लोग उनका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

bjp mp rajkumar saini on Honeypreet arrest
BJP सांसद राजकुमार सैनी - फोटो : File Photo
सांसद ने कहा सेरधा जैसी घटनाएं मेरे साथ दस बार घट चुकी हैं ,अपने ही क्षेत्र में जनता की समस्याएं सुनने में भी मैं असुरक्षित हूं। विशेष बिरादरी के कुछ लोग मेरे जानी दुश्मन बन चुके हैं।

सैनी ने कहा कि अगर ये लोग 26 नवंवर को जींद  रैली का विरोध करेंगे तो हम समझेंगे कि ये लोग किसी और को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा की दादागिरी करने वालों की सच्चाई जनता जान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed