{"_id":"59c3f5b64f1c1b1d688b5ed4","slug":"bjp-mp-rajkumar-saini-on-honeypreet-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'राम रहीम की हनीप्रीत ने तो पसीने ला दिये, दाऊद को कैसे पकड़ोगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राम रहीम की हनीप्रीत ने तो पसीने ला दिये, दाऊद को कैसे पकड़ोगे'
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार दाऊद को पकड़ने के दावे कर रही है, जबकि हरियाणा की एक लड़की ने खट्टर सरकार के पसीने ला दिये। यह तंज कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी ही सरकार पर कसा है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजकुमार सैनी ने कहा कि सरकार दाऊद को पकड़ने के दावे कर रही है, जबकि हरियाणा की एक लड़की हनीप्रीत ने खट्टर सरकार को पसीने ला दिए, जो पुलिस की आंखों के सामने हेलीकॉप्टर में बैठी और बाद में गायब भी हो गई, दाऊद तो जब पकड़ा जाएगा तब देखेंगे ,पहले हनीप्रीत को तो पकड़ लो।
सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनी ने कहा कि जाति विशेष के कुछ लोग विपक्ष और सत्ता में बैठे नेताओं की शह पर फिर से प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। राजकुमार सैनी ने कहा कि आम जनता के अधिकारों की बात करना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है, जिस कारण आज वे लोग उनका विरोध कर रहे हैं।

BJP सांसद राजकुमार सैनी
- फोटो : File Photo
सांसद ने कहा सेरधा जैसी घटनाएं मेरे साथ दस बार घट चुकी हैं ,अपने ही क्षेत्र में जनता की समस्याएं सुनने में भी मैं असुरक्षित हूं। विशेष बिरादरी के कुछ लोग मेरे जानी दुश्मन बन चुके हैं।
सैनी ने कहा कि अगर ये लोग 26 नवंवर को जींद रैली का विरोध करेंगे तो हम समझेंगे कि ये लोग किसी और को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा की दादागिरी करने वालों की सच्चाई जनता जान चुकी है।
सैनी ने कहा कि अगर ये लोग 26 नवंवर को जींद रैली का विरोध करेंगे तो हम समझेंगे कि ये लोग किसी और को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा की दादागिरी करने वालों की सच्चाई जनता जान चुकी है।