फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP MP given a controversial statement on Congress about Sapna Chaudhary

सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें, बीजेपी सांसद ने कहा- 'ठुमके वाली'

Mon, 25 Jun 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jun 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
BJP MP given a controversial statement on Congress about Sapna Chaudhary
Ashwini Kumar Chopra
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर भाजपा सांसद ने विवादित बयान दिया है। सांसद ने सपना चौधरी को ठुमके वाली कहा है। 
विज्ञापन


हरियाणा के करनाल से सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा के इस बयान से सियासी घमासान मच सकता है। 

सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे। ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या फिर चुनाव जीतना है। 

उन्होंने यह बयान करनाल में कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिया। इससे पहले हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के दस जनपथ स्थित कार्यालय जाकर उनसे मिलने का वक्त मांगा था। 
विज्ञापन


 

BJP MP given a controversial statement on Congress about Sapna Chaudhary
sapna chaudhary
इस कदम से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगनी लगी हैं, हालांकि इस बारे में उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रागिनी गाकर और बिग बॉस से सुर्खियों में आईं सपना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करना चाहती हैं। 

उन्हें दिल्ली के पूर्व कांग्रेस विधायक जय किशन अपने साथ लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। वहां उनकी किसी नेता से मुलाकात नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed