{"_id":"5f1440c0e1eb6d196c21898e","slug":"bjp-mp-from-alwar-said-congress-government-will-not-last-long","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर के भाजपा सांसद का दावा- ज्यादा दिन नहीं चलेगी राजस्थान की सरकार, किसानों की हाय लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर के भाजपा सांसद का दावा- ज्यादा दिन नहीं चलेगी राजस्थान की सरकार, किसानों की हाय लगी
Sun, 19 Jul 2020 06:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में पहुंचे अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ ने भाजपा की ओर से राजस्थान में सरकार बनाने के प्रयास के सवाल पर कहा कि भाजपा के विधायक राजस्थान के हित में जो भी होगा वो करेंगे लेकिन यह निश्चित है कि कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। सांसद रविवार को रेवाड़ी में डॉ. आरबी यादव अस्पताल व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
यहां सांसद ने कहा कि हम पहले से ही कह रहे थे कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। कांग्रेस की आंतरिक कलह को पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर सरकार बनाई थी। इसके चलते ही किसानों की हाय लगी है और सरकार की दुर्दशा से सब परिचित हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार स्थिर नहीं है।
विज्ञापन
सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को बहुमत नहीं दिया है लेकिन कांग्रेस को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस की आगे की क्या रणनीति है, इस पर लगातार नजर बनी है। हरियाणा कांग्रेस में फूट के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के नेता पद के लोभी हैं। इसके चलते ही इनमें अंतर्कलह चलती रहती है।
विज्ञापन