फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP moves commission against Congress on filling forms for 100-100 yard plots.

Chandigarh News: 100-100 गज प्लाट के फार्म भरवाने पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा पहुंची आयोग

Wed, 02 Oct 2024 09:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
BJP moves commission against Congress on filling forms for 100-100 yard plots.
भाजपा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा के लीगल सेल ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों के घरों में जाकर 100-100 गज के प्लॉट और दो कमरों के मकान देने की झूठी गारंटी देकर इसके फर्जी फार्म भरवा रहे हैं। भाजपा ने आयोग से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा लीगल सेल के प्रदेश सह संयोजक राजीव मल्होत्रा ने शिकायत में कहा कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल वोट बैंक हासिल करने के लिए जनता के बीच जाकर कई तरह के लोकलुभावन वादे और घोषणाएं कर रहे हैं। इनमें कांग्रेस के कार्यकर्ता हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को 100 गज का प्लॉट और दो कमरे का मकान की गारंटी दे रहे हैं। साथ ही लोगों को झांसे में लेकर उनकी फैमिली आईडी, आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थक प्रलोभन देकर अपनी पार्टी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से युवाओं को वोट के बदले नौकरी का लालच दिया जा रहा था। मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed