{"_id":"568ebb959bb8f6bb3287c3935e499954","slug":"bjp-mla-latika-sharma-criticized-girl-teasing-by-bsp-leader-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से जो व्यवहार किया वह निंदनीय: लतिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से जो व्यवहार किया वह निंदनीय: लतिका
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक लतिका शर्मा छात्रा से छेड़छाड़ मामले की कड़ी निंदा करते हुए पार्षद के पति की हरकत पर अफसोस जताया। लतिका शर्मा ने कहा कि छात्रा से छेड़खानी हुई थी। उसने पुलिस को बुलाकर अपनी रात में ही शिकायत दर्ज करवा दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छात्रा से जो व्यवहार हुआ है, वह निंदनीय है। उन्हें इस बात का गहरा अफसोस है कि किस तरह अपनी गलती को छुपाने के लिए मामले को न केवल राजनीतिक रंग दिया गया, बल्कि अपनी गलती को दूसरे पर थोपने का भी काम किया।
विज्ञापन
हरियाणा राजभवन तक पहुंचा मामला
अब ये मामला हरियाणा राजभवन तक पहुंच गया है। निगम पार्षद जन्नत जहां शनिवार को बसपा नेताओं के साथ उक्त मामले में न्याय की गुहार करते हुए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से भी मिल चुकी हैं। वहीं, रविवार को भाजपा विधायक लतिका शर्मा ने बेटे और उसके दोस्त सुरेंद्र तथा छेड़छाड़ की शिकार हुई छात्रा के साथ पंचकूला में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रकरण का विस्तार से खुलासा किया था।
विज्ञापन
न्याय के लिए जाएंगे कोर्ट : हाफिज
चंडीगढ़ से बसपा के कनवीनर हाफिज अनवारुल हक ने कहा कि अभी तक सिर्फ छेड़छाड़ और मारपीट का ही केस दर्ज किया गया है, जबकि आरोपी इतने प्रभावशाली हैं कि अगर वे चाहें तो उनके ऊपर हत्या तक का केस दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब वे इस मामले में किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे। वे न्याय के लिए कोर्ट की शरण लेंगे।