{"_id":"571e77594f1c1b9327a91dae","slug":"bjp-minister-against-of-salman-khan-s-goodwill-ambassadors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को गुडविल एंबेसडर बनाने के खिलाफ उतरे भाजपा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान खान को गुडविल एंबेसडर बनाने के खिलाफ उतरे भाजपा मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
Updated Tue, 26 Apr 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारत का गुडविल एंबेसडर बनाना खेल जगत की कई नामी हस्तियों को रास नहीं आ रहा। इस मामले में भारत के स्टार रेसलर योगेश्वर दत्त द्वारा सलमान का विरोध जताने के बाद अब हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने भी योगेश्वर की बात का समर्थन किया है। इतना ही नहीं हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने योगेश्वर दत्त को असली जबकि सलमान खान को नकली हीरो बताया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारत का गुडविल ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही खेल जगत के कई खिलाड़ी इसका विरोध जता चुके हैं और अब उन खिलाड़ियों को हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज का भी साथ मिलता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
उधर, अम्बाला कैंट को सब डिविजन बनाए जाने के सिफारिश से खुश होकर कई लोग केबिनेट मिनिस्टर अनिल विज का आभार प्रकट करने वाले उनके आवास पहुंचे। उन्होंने मिठाई बांटकर अपनी खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन