फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP meeting legislative party 48 MLAs in Chandigarh for two days before CM Nayab saini oath

Haryana New Govt: भाजपा ने बुलाई विधायक दल की बैठक, शपथ से पहले दो दिन चंडीगढ़ में ही रहेंगे 48 MLA

Sun, 13 Oct 2024 07:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Oct 2024 07:30 PM IST
सार

हरियाणा में नई सरकार के गठन से पहले भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी। वहीं, नायब सैनी के शपथ समारोह से दो दिन पहले पार्टी के सभी विधायक चंडीगढ़ में ही रहेंगे। 

विज्ञापन
BJP meeting legislative party 48 MLAs in Chandigarh for two days before CM Nayab saini oath
17 अक्तूबर को होगा सीएम सैनी का शपथ समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार के गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 16 अक्तूबर चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई है। केंद्रीय पर्यवेक्षक्षकों की मौजूदगी में एक बार फिर विधायक दल के नेता के रूप में नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। इसके 17 अक्तूबर को सैनी दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सभी 48 विधायकों को 16 और 17 अक्तूबर को दोनों दिन चंडीगढ़ में रहने के लिए निर्देश दिए हैं। विधायकों के ठहरने के लिए चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल में व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह रविवार के दिन भी पंचकूला में बैठकों का दौर जारी रहा। समारोह को भव्य और खास बनाने के लिए भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेताओं की बैठकों में मंथन चलता रहा। क्योंकि समारोह में खुद पीएम नरेंद्र मोदी आ रहे हैं तो इधर प्रशासन भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने जहां समारोह स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्तूबर को विधायक दल की बैठक की जाएगी। इसमें सैनी को विधायक दल का नेता चुनने के बाद वे राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्तूबर को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नायब सैनी और मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी करेंगे शिरकत
शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करगें। इनमें असम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की स्वीकृति आ चुकी है, जबकि कई अन्य को भी निमंत्रण भेजा गया है। इनके केंद्रीय मंत्रियों का कार्यक्रम मंगलवार तक पहुंचेगा। इनमें मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह समेत कृष्ण पाल गुर्जर के शामिल होने की संभावना है।

बगावती तेवरों की खबरों पर राव इंद्रजीत का पलटवार, कहा-मैं और सभी विधायक भाजपा के साथ

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बागी होने को लेकर चल रही खबरों पर राव ने विराम लगाया है। 9 विधायकों के साथ बागी तेवर अपनाने की खबर को राव ने तथ्यहीन और आधारहीन करार दिया है। इंद्रजीत सिंह ने अपने एक्स पर लिखा है कि कुछ मीडिया चैनलों पर तथ्यहीन खबरें चलाई जा रही हैं। मैं और सभी साथी विधायक भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

इस बार अहीरवाल की 11 में से 10 सीटें भाजपा के खाते में आईं हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत अहीरवाल और दक्षिण हरियाणा के दिग्गज नेता हैं। पहली बार राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह इस बार अटेली सीट से चुनाव जीतीं है। बताया जा रहा है कि राव इंद्रजीत अपनी बेटी को मंत्री बनाने को लेकर लाॅबिंग कर रहे हैं। वहीं, कई विधायकों द्वारा राव से मिलने के बाद से अटकलें लगी थीं कि राव भाजपा के लिए परेशानी खड़ा करेंगे। क्योंकि राव भी कई बार मुख्यमंत्री पद को लेकर दावा जता चुके हैं। जैसे ही टीवी चैनलों पर राव के बगावती सुर और 9 विधायकों को साथ ले आने की खबरें चलीं तो राव ने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed