फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP meeting in Jind to review the defeat of assembly elections

हार की समीक्षा के लिए भाजपा ने बुलाई बैठक, कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री को सुनाई खरी-खरी

Thu, 21 Nov 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
BJP meeting in Jind to review the defeat of assembly elections
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव में जींद की पांच से चार सीटों पर भाजपा को मिली हार की समीक्षा के लिए बुधवार को कैथल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें खरी-खरी सुनाई और बड़े नेताओं को हार के लिए जिम्मेदार बताया। 

विज्ञापन


वहीं विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी बिना नाम लिए पार्टी के बड़े नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि साजिश के तहत उन्हें हराने का प्रयास किया गया। वह तो कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत गए। इस पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ताओं का फीडबैक संगठन की बैठक में रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बुधवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों की मीटिंग बारी-बारी से हुई, लेकिन इसमें जींद विधानसभा क्षेत्र की मीटिंग खास रही। जींद से भाजपा की जीत के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व पर खुलकर भड़ास निकाली। एक कार्यकर्ता ने तो पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी से यह तक पूछ लिया कि क्या वे कार्यकर्ताओं को जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई हो तो बात कहूं, नहीं तो क्यों बुराई लूं

मीटिंग में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शुरूआत में ही पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी से कहा कि यदि कार्रवाई होती है तो वे अपनी बात कहें, नहीं तो क्यों बुराई लें। इस पर बेदी ने कहा कि उनकी बात संगठन की मीटिंग में रखी जाएगी। ऐसे में मिड्ढा ने कहा कि मलाइदार पदों पर बैठे लोगों ने उन्हें हराने का पूरा प्रयास किया। जिन लोगों की सरकार में चलती थी, उन्होंने ही हार के लिए साजिश रची। इस पर जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे नेता मीटिंग में ही बैठे हैं। 

मेरिट पर नौकरी ने बिगाड़ा खेल
इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की मेरिट पर नौकरी की नीति ने भी हार करवाई है। जो लोग नौकरी लगे, उन्होंने कहा कि वे अपनी मेहनत से लगे हैं और कार्यकर्ताओं के कोई काम नहीं हुए। इसके चलते वोट नहीं मिली। कार्यकर्ताओं की अनदेखी के कारण हार हुई है।

पांच में से चार सीट हारी है भाजपा
जिला में विधानसभा की पांच सीट हैं। इनमें से जींद विधानसभा को छोड़कर उचाना, नरवाना, सफीदों व जुलाना की सीट भाजपा हार गई थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने के लिए मीटिंग हुई। सुबह करीब साढ़े दस बजे मीटिंग शुरू हुई। एक-एक कर हर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा हुई। अंत में जींद व उचाना विधानसभा क्षेत्र की मीटिंग संयुक्त रूप से हुई।

सभी हलकों की समीक्षा हुई है, मीटिंग में जींद विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा के दौरान कुछ गर्मा-गर्मी हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी है। हां विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कुछ लोगों पर हार के लिए साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। इस पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने संगठन की बैठक में बात रखने को कहा है। - अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed