फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp meeting, chandigarh bjp incharge prabhat jha, chandigarh bjp, bjp leader meeting, chandigarh

BJP कार्यकारिणी की बैठक, प्रभात झा की नेताओं को सख्त हिदायतें

Mon, 20 Jun 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting, chandigarh bjp incharge prabhat jha, chandigarh bjp, bjp leader meeting, chandigarh
प्रभात झा के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-33 में हुई, जिसमें प्रभात झा ने नेताओं को सख्त हिदायतें दीं। बैठक कार्यालय के नवनिर्मित बाबू श्री चंद गोयल सभागृह में आयोजित हुई। इस सभागृह का लोकापर्ण पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने किया। इस मौके पर पार्टी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने नेताओं को कहा कि यह चुनावी साल है ऐसे में सभी एकजुट हो जाएं। इस साल दिसंबर माह में नगर निगम के चुनाव होने हैं। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का असर पंजाब विधानसभा पर भी पड़ता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता चार गुटो में बटे हुए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरष्ठि नेता सत्यपाल जैन धर्मपत्नी के  आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौनव्रत रखा इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि बीते तीन माह में चंडीगढ़ भाजपा केंद्र सरकार के विकास के कार्यों को जनता के बीच लेकर गयी और साथ ही विभिन्न स्कीमों के तहत लोगों को उनके मिलने वाले लाभों से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर  पंजाब प्रदेश के संगठन मंत्री दिनेश कुमार ने इस कार्यकारिणी में विशेष रूप से हिस्सा लिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के महापौर अरूण सूद, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक  और चंद्रशेखर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या विशेषताएं है नए बने सभागार की
इसके निर्माण और इसके भीतर नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया गया है। सभागार को साउंड फ्रूफ बनाया गया है। इस हाल में एक विशेष अतिथि कक्ष का निर्माण किया गया है। जिसके भीतर भी नवीनतम उपकरणों को लगाया गया है। इसके साथ साथ पूरे हाल में सीसीटीवी कैंमरों को लगाया गया है।


इस हाल में एक अच्छे साउंड सिस्टम से लेकर लेड लाईट्स का प्रबंध किया गया है और साथ ही आराम देह कुर्सियों का भी विशेष प्रबंध किया गया है। यहां यह भी बताना जरुरी है कि इस हाल को छोटी से लेकर बड़ी जनसभा के हिसाब से इसका प्रयोग किया जा सकता है सभागार को प्रमुख तौर पर तीन हिस्सों में यानि कि 100, 200 एवं 400 लोगों की जनसभा के हिसाब से बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed