फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP legislative party meeting in Panchkula new Chief Minister Nayab Saini Anil Vij or Rao Inderjit

हरियाणा का नया CM कौन?: नायब सैनी, अनिल विज या राव, पंचकूला में विधायकों की बैठक में होगा तय

Tue, 15 Oct 2024 08:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Oct 2024 08:21 PM IST
सार

हरियाणा का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। इस फैसले को लेकर पंचकूला में बुधवार को विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक में नायब सिंह सैनी, राव इंद्रजीत सिंह और अनिल विज में से किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी। 

विज्ञापन
BJP legislative party meeting in Panchkula new Chief Minister Nayab Saini Anil Vij or Rao Inderjit
पंचकूला में होगी भाजपा विधायक दल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की नई सरकार के गठन की तैयारियां बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक से शुरू हो जाएगी। भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में पार्टी के विधायक पंचकूला स्थित पार्टी दफ्तर में अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसी बैठक में तय होगा कि हरियाणा का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। बैठक में नायब सिंह सैनी, राव इंद्रजीत सिंह और अनिल विज में से किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी। 
विज्ञापन


भाजपा ने अपने सभी 48 विधायकों को अगले दो दिन चंडीगढ़ में ही रहने के निर्देश जारी किए हैं। विधायक दल का नेता चुनने से पहले सभी विधायक शाह और यादव के साथ ब्रेक फास्ट करेंगे। उसके बाद विधायक दल के नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आना पड़ा अमित शाह को
बीते मार्च में मनोहर लाल को हटाकर विधायक दल की बैठक में जब नायब सिंह सैनी का नाम रखा गया तो अनिल विज नाराज हो गए थे। वह बैठक से बाहर निकल गए थे। चुनाव से पहले अनिल विज मुख्यमंत्री की दावेदारी जता चुके हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भी समय-समय पर दावेदारी जताते रहे हैं। लिहाजा इस तरह के विवादों से बचने के लिए शाह को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले 2022 में शाह यूपी में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए थे और योगी के नाम पर मुहर लगाई गई थी। 


शाह ने किया था नायब सिंह सैनी के नाम का एलान
भाजपा नेताओं ने बताया, विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक की ओर से पार्टी के एक वरिष्ठ विधायक को प्रस्तावक नियुक्त किया जाएगा। प्रस्तावक बैठक में नायब सिंह सैनी का नाम रखेंगे और सर्वसम्मति से सभी विधायक उनके नाम पर मुहर लगा देंगे। प्रस्तावक का नाम बैठक से पहले तय किया जाएगा। आमतौर पर पार्टी के वरिष्ठ विधायक को ही प्रस्तावक बनाया जाता है। हालांकि नायब सिंह सैनी के नाम को लेकर कोई किंतु-परंतु नहीं है। भाजपा ने उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था। यहां तक कि अमित शाह ने चुनाव से पहले पंचकूला में कार्यकर्ताओं की बैठक एलान कर दिया था कि भाजपा की सरकार बनने पर नायब सिंह सैनी ही राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी रैलियों में नायब सिंह सैनी को ही अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करते आए हैं। ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजरों में नायब सिंह सैनी का कद भी बढ़ा है। ऐसे में उनके नाम को लेकर कोई संशय नहीं है। 

नेता चुनने के बाद सरकार बनाने का दावा होगा पेश
विधायक दल की बैठक में नेता के नाम पर मुहर लगने के बाद राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल को अगले दिन शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की सूची सौंपी जाएगी। उसके बाद राज्यपाल को विधायक दल के नेता और मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्तूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed