फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders want to grab James Hotel- chabra

जेम्स होटल हथियाना चाहते हैं भाजपा नेता: छाबड़ा

Sat, 10 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders want to grab James Hotel- chabra
Hotel James Chandigarh - फोटो : file photo
चंडीगढ़ कांग्रेस का आरोप है कि सेक्टर 17 स्थित होटल जेम्स को भाजपा के नेता हथियाना चाहते हैं। कांग्रेस प्रधान प्रदीप छाबड़ा ने बैंक के कब्जा लेेने वाले दिन की होटल की सीसीटीवी फुटेज जारी की है जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने शुक्रवार को सेक्टर 22 में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता किसी सीनियर नेता के इशारे पर होटल जेम्स को हथियाना चाहते हैं। इस मौके पर उन्होंने 26 अगस्त की होटल जेम्स की सीसीटीवी फुटेज की सीडी जारी की। 26 अगस्त को बैंक अधिकारी होटल जेम्स का कब्जा लेने गए थे।
विज्ञापन


छाबड़ा द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित राणा, पदाधिकारी गौरव गोयल, सौरभ गोयल और कई कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस प्रधान के मुताबिक वीडियो में कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़ों पर पीएनबी का स्टीकर लगा हुआ है। फुटेज में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बैंक स्टाफ फ्रिज से पानी की बोतलें और जूस निकालते दिख रहे हैं। छाबड़ा ने बताया कि गौरव गोयल हरियाणा सरकार में सहायक महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस कर्मचारी भी होटल के कमरे से सामान लाते दिखे

BJP leaders want to grab James Hotel- chabra
Hotel Seal - फोटो : अमर उजाला
छाबड़ा ने कहा कि जो फुटेज में युवा मोर्चा के जो कार्यकर्ता दिख रहे हैं, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और मेयर अरुण सूद पिछले दिनों एक सेमिनार में उन सभी के साथ शामिल थे। छाबड़ा का आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने होटल स्टाफ के साथ हाथापाई भी की। उन्होंने कहा कि यह होटल एनआरआई का है। हर सरकार एनआरआई को निवेश करने के लिए प्रमोट करती है लेकिन इस वीडियो को देखने पर ऐसा नहीं लगता।

भाजपा नेता होटल को नीलाम करवाकर उसको कौड़ियों के भाव खरीदना चाहते हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बिना संरक्षण ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नारा है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा लेकिन चंडीगढ़ भाजपा का मानना है कि मै भी खाऊंगा और तुम भी खाओ। प्रेसवार्ता में पूर्व मेयर सुभाष चावला, पूनम शर्मा, एचएस लक्की, सुनील चोपड़ा, अजय जोशी, दवेंद्र सिंह बबला, ओपी वर्मा आदि प्रमुख नेता मौजूद थे।

हंगामे के बाद पुलिस ने की जांच
एक फुटेज में एक कार दिखाई दे रही है।वीडियो में देखा गया कि जब होटल स्टाफ ने हंगामा किया तो पुलिस ने कार की जांच की। कार की डिग्गी में दूध के पैकेट और डैश बोर्ड में चाकलेट दिखाई पड़ा। लेकिन पुलिस ने कार मालिक युवा मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस कर्मचारी भी होटल के कमरे से सामान लाते दिखे
सीसीटीवी फुटेज में पुलिस कर्मचारी भी होटल के कमरों से चिप्स के पैकेट बाहर लाते दिखाई दिए। एक पुलिस वाले ने जब देखा कि यह रिकार्ड हो रहा है तो उसने अपने हाथ से कैमरे की दिशा बदल दी।

कोट..
कांग्रेस बेवजह राजनीति कर रही है। गौरव गोयल और सौरभ गोयल पीएनबी के लीगल एडवाइजर हैं। कब्जा लेने से एक दिन पहले दोनाें लोगों ने मुझे फोन कर साउंड सिस्टम साथ लाने के लिए कहा था। वह होटल गए थे लेकिन किसी के साथ कोई गुंड़ागर्दी नहीं की। सौरभ और गौरव गोयल ने मुझे लंच की व्यवस्था करने के लिए भी कहा था। मैं इसका कोआडिनेशन कर रहा था। मैंने किसी के साथ हाथापाई नहीं की।  कांग्रेस अध्यक्ष अगर चाहेंगे  तो मैं उनके हर सवाल का जवाब दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता डिफाल्टर के प्रति सहानुभूूति क्यों दिखला रहे।
अमित राणा, अध्यक्ष, युवा मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed