फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp leaders join congress with supporters before nagar nigam election

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, दो दिग्गजों ने थामा 'हाथ'

Fri, 28 Oct 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders join congress with supporters before nagar nigam election
चंडीगढ़ कांग्रेस नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस
नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को चंडीगढ़ में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो दिग्गज समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा की स्टेट लीगल सेल (वूमेन) की कन्वीनर दीपा असधीर दुबे और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष साहिल दुबे अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


छाबड़ा ने कहा है कि भाजपा के कई और नेता उनके संपर्क में हैं और वे कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं।  मालूम हो कि दीपा असधीर दुबे वार्ड नंबर-2 के सेक्टर-15 की निवासी है और यह वार्ड नगर निगम चुनाव के लिए महिला के लिए रिजर्व हो गया है। कांग्रेस के पास इस वार्ड से कोई प्रबल दावेदार भी नहीं है क्योंकि इस वार्ड से चुनाव लड़ने वाली पूर्व मेयर अनु चतरथ पार्टी से किनारा कर गई है। इसलिए अब दूबे के कांग्रेस में शामिल होने से उन्हें टिकट का दावेदार भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर दीपा असधीर दुबे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस की नीतियों की सराहना की। दोनों ही नेताओं ने भाजपा के सभी पदों व पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा है कि वे बगैर किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर दीपा असधीर दुबे ने कहा है कि वे असीमानंद केस में वकील है और अगले सुनवाई के दौरान वे अपनी पावर आफ अटार्नी को वापस ले लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed