{"_id":"5f7026ca8ebc3e9bd50617db","slug":"bjp-leaders-from-haryana-did-not-find-place-in-jp-nadda-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा की टीम में हरियाणा के भाजपाइयों को नहीं मिली जगह, लॉबिंग में जुटे थे कई दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड्डा की टीम में हरियाणा के भाजपाइयों को नहीं मिली जगह, लॉबिंग में जुटे थे कई दिग्गज
Sun, 27 Sep 2020 11:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा की टीम में हरियाणा के किसी भाजपाई को जगह नहीं मिल पाई है। हालांकि पंजाब से दो भाजपा नेता ने टीम नड्डा में जरूर जगह बनाई है। मगर हरियाणा के भाजपाइयों को मायूसी ही हाथ लगी। प्रदेश के कई दिग्गज भाजपाई केंद्रीय टीम में जाने की लॉबिंग में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
शनिवार को भाजपा ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इस टीम में विभिन्न प्रदेशों के दिग्गज भाजपाइयों ने अपनी जगह बनाई है। मगर हरियाणा से एक भी भाजपा नेता केंद्र का विश्वास जीतते हुए इस टीम का हिस्सा नहीं बन पाया।
विज्ञापन
इस बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा प्रमुखता से केंद्रीय टीम में जाने की लॉबिंग में जुटे हुए थे। जबकि भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन भी इसके लिए प्रयासरत थे। मगर डॉ. अनिल जैन को केंद्र में मंत्री बनाने की चर्चा है। मगर अन्य दिग्गजों की लॉबिंग और प्रयास भी निष्फल ही हो गए।
विज्ञापन