फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders face farmers protest in Many Districts of Punjab

पंजाब में भाजपा का विरोध : बरनाला में किसानों ने भाजपाइयों को किया नजरबंद, होशियारपुर व गुरदासपुर में भी प्रदर्शन

Sun, 28 Mar 2021 11:05 AM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Mar 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders face farmers protest in Many Districts of Punjab
बरनाला में किसानों ने भाजपा नेताओं का किया घेराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने पर नाकामियां गिनाने गुरदासपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार का किसानों ने विरोध किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि भाजपा के जिला प्रधान परमिंदर सिंह गिल ने शनिवार को अपने निवास पर बैठक बुलाई थी, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार भी पहुंचे थे।

विज्ञापन


जिला प्रधान की ओर इस बैठक को सोशल मीडिया पर लाइव चलाया गया। जिसकी भनक लगते ही भारी संख्या में आंदोलनकारी किसान मौके पर ही पहुंचे और जिला प्रधान का घर घेर लिया। मौके पर मौजूद डीएसपी सुखपाल सिंह ने नाजुक स्थिति को देखते हुए कड़ी सुरक्षा में परमार को वहां से रवाना किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके चलते परमिंदर गिल तथा किसानों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पंजाब सरकार, कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक पाहड़ा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

                                     गुरदासपुर में भाजपा नेताओं का विरोध करते किसान।

भाजपा ने बताई कांग्रेस की नाकामियां
प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसानों और पंजाब की जनता से तमाम वादे किए थे। लेकिन उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इनमें पवित्र गुटका साहिब हाथ में पकड़कर चार हफ्ते में नशामुक्त पंजाब बनाना भी शामिल था। जबकि जिलाध्यक्ष परमिंदर गिल ने कहा कि कांग्रेस ने सरकारी तंत्र और सत्ता का जमकर दुरुपयोग करते हुए लोकतंत्र की हत्या की और चुनाव जीता। लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता उत्साहित है और 2022 के चुनावों की तैयारी में जुट गया है।

होशियारपुर में भी भाजपा का विरोध

BJP leaders face farmers protest in Many Districts of Punjab
होशियारपुर में भी भाजपा का विरोध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

होशियारपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में पता चला तो किसान कार्यक्रम स्थल के सामने जा पहुंचे और रोष जताने लगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की बात पर अड़ रहे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों की खींचतान के बीच नारेबाजी की गई। 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा नेता जानबूझकर माहौल खराब करना चाहते हैं। भाजपा नेताओं की कॉन्फ्रेंस और सभाओं पर तब तक रोक लगाई जानी चाहिए जब तक कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया जाता। इस मौके पर गुरमेश सिंह, लॉरेंस चौधरी, गुरनाम सिंह सिग्रीवाला, विकास हंस, अमन सिंह, मलकीत सिंह, मास्टर बलबीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, गंगा प्रसाद मौजूद रहे।

बरनाला में किसानों ने भाजपा नेताओं को किया नजरबंद 
उधर, बरनाला में बैठक करने पहुंचे भाजपा नेताओं को किसान संगठनों ने रेस्ट हाउस में नजर बंद कर दिया। रेस्ट हाउस में भाजपा पंजाब के उपप्रधान प्रवीण बांसल, भाजपा के जिला इंचार्ज विजय सिंगला, जिला प्रधान यादवेंद्र शैंटी, भाजपा नेता प्रवीण कुमार, राजेंद्र उप्पल, दर्शन नैनवाल, पूर्व जिला प्रधान गुरमीत हंडिआया मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार शनिवार को भाजपा नेता बरनाला में बैठक करने पहुंचे थे। इसकी भनक किसान संगठनों को लग गई। किसानों ने जिला प्रधान चमकौर सिंह, ब्लाक प्रधान बलौर सिंह व जरनैल सिंह के नेतृत्व में रेस्ट हाउस का गेट बंद कर भाजपा नेताओं को नजरबंद कर दिया। इसके बाद धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। 

सूचना मिलते ही एसपी पीवीआई जोगिंदर सिंह चीमा, डीएसपी आरएस दिओल, डीएसपी सिटी लखबीर सिंह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि संघर्ष रोकने की कोशिश की गई तो चक्काजाम किया जाएगा। इसके बाद जब पुलिस प्रशासन ने रेस्ट हाउस का गेट नहीं खोलने दिया तो किसानों ने बरनाला हंडिआया रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली समेत जाम लगा दिया। साथ ही जिला अदालत के गेट के समक्ष पक्का मोर्चा लगा दिया। किसान नेता बलौर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में लगातार संघर्ष किया जा रहा है। जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता किसानों का संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा। किसान भाजपा नेताओं का घेराव करते रहेंगे।

‘चार साल के शासनकाल में फेल प्रदेश सरकार’
वहीं दूसरी ओर बैठक के दौरान पंजाब भाजपा के उप प्रधान प्रवीण बंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने चार साल के शासनकाल में पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। बेशक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घर-घर रोजगार, बेरोजगार को मान भत्ता, शगुन स्कीम, नशे को दूर करना और रंगला पंजाब का वादा किया था लेकिन असल में कोई वादा पूरा नहीं हुआ। कैप्टन सरकार अपने वादों से भाग रही है। भाजपा विधानसभा चुनाव 2022 में पंजाब में हर सीट से चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed