Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders angry over removal of name plate, demonstrated

Chandigarh News: नेम प्लेट हटाने पर भड़के भाजपा नेता, किया प्रदर्शन

Tue, 19 Mar 2024 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders angry over removal of name plate, demonstrated
चंडीगढ़। मलोया में कई घरों के बाहर लगे ‘मोदी का परिवार’ वाले नेम प्लेट हटाने पर बवाल हो गया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम ने आचार संहिता का हवाला देकर कार्रवाई शुरू की तो भाजपा के नेता भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम नेता मलोया पुलिस थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा। भाजपा ने आरोप लगाया कि स्थानीय पार्षद के इशारे पर पुलिस नेम प्लेट हटा रही है। इसकी लिखित शिकायत भी दी गई है।भाजपा के प्रदेश सचिव संजीव राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के तंज का जवाब देते हुए मलोया वासियों ने अपने घर के आगे लगी नेम प्लेट पर मोदी का परिवार लिखवाया था। सोमवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि मलोया में जिन घरों पर यह नेम प्लेटें लगीं थीं, उन्हें स्थानीय पार्षद के इशारे पर नगर निगम कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से उखाड़ दिया। राणा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी संपत्ति पर खुद की मर्जी से जिस पार्टी का चाहे बैनर, झंडा या सामग्री लगा सकता है मगर नगर निगम अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन

मामले की सूचना प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा को दी गई। वह भी अन्य नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से भी बात की। मल्होत्रा ने कहा कि अब तक सिर्फ 300-400 लोगों ने ही अपने घर के बाहर ये नेम प्लेटें लगाईं थीं, जिसे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेता सहन नहीं कर सके लेकिन मोदी और उनके द्वारा किए गए कार्य जनता की नस नस में हैं। वह उसे कैसे बाहर करेंगे। कहा कि किसी को नाम से क्या आपत्ति हो सकती है। विरोध प्रदर्शन के दौरान उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, महामंत्री हुकुम चंद, जिला अध्यक्ष रवि रावत, हरिशंकर मिश्रा, राजीव पांडेय, संजय बिहारी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed