फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp leader navjot sidhu reaction on AAP CM kejriwal invitation

देखिए, नवजोत सिद्धू ने कैसे बांधे केजरीवाल की तारीफों के पुल

Mon, 07 Dec 2015 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 07 Dec 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
bjp leader navjot sidhu reaction on AAP CM kejriwal invitation

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिद्धू दंपति को आप' में शामिल होने के निमंत्रण पर सिद्धू ने उन्हें बड़ी सोच का मालिक बताया। दरअसल केजरीवाल के निमंत्रण का जवाब देते हुए भाजपा की संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने और उनके पति पूर्व सांसद नवजोत सिंह ने अभी तक आम आदमी पार्टी में जाने के लिए कोई फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन


डॉ. सिद्धू दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से सिद्धू के आप में आने पर स्वागत संबंधी दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जता रही थीं। डॉ. सिद्धू ने कहा कि वह अभी तक भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा के साथ उनका गहरा लगाव है। आम आदमी पार्टी में जाने के लिए उन्होंने अभी तक कुछ भी नहीं सोचा है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि केजरीवाल बड़ी सोच के मालिक है। जिस कारण उन्होंने उनके पार्टी में आने के स्वागत की बात की है। उन्होंने कहा कि सिद्धू परिवार कभी किसी से कुछ मांगने नहीं गया है। हमेशा प्यार करने वालों ने ही सिद्धू परिवार को अथाह प्यार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पंजाब के लोग AAP को पहले ही नकार चुके हैं'

bjp leader navjot sidhu reaction on AAP CM kejriwal invitation

उधर पंजाब के उप मुख्यमंत्री ने आप और कांग्रस को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश के लोगों से धोखा किया है और स्वयं को जनसाधारण की पार्टी कह कर सरकारी खजाने को को योजनाबद्ध ढंग से लूट रही है।

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के विकास एजेंडे का कोई विकल्प नहीं है। दिल्ली के विधायकों के वेतन में अथाह बढ़ोत्तरी के पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। केजरीवाल यह भी बताएं कि 57 मुख्य संसदीय सचिवों व चेयरमैनों की फौज किस लिए लगाई गई है, जिन्हें कैबिनेट स्तर की सभी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ का लोक विरोधी चेहरा देखकर दिल्ली के लोग अब हैरान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग ‘आप को पहले ही नकार चुके हैं। सुखबीर ने कहा कि कैप्टन की ताजपोशी से पूर्व ही कांग्रेसी नेताओं का झगड़ा पार्टी की आंतरिक जंग को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि कैप्टन एक सच्चे सिख हैं तो जगदीश टाईटलर, और सज्जन कुमार को सजा दिलानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमरिंदर पहले दोनो नेताओं को पार्टी में से निकालने की वकालत करें। सुखबीर हरमंदिर साहिब में अपनी पत्नी और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ नतमस्तक होने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed