{"_id":"afa105e4d8b97ab1a3f6b4829ae3616a","slug":"bjp-leader-first-statement-on-cm-s-hooda-hooting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की हूटिंग पर पहली बार बोले भाजपा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की हूटिंग पर पहली बार बोले भाजपा मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(करनाल)
Updated Fri, 22 Aug 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की हूटिंग के मामले में पहली बार किसी भाजपा नेता ने बोला है।
विज्ञापन
केंद्रीय श्रम रोजगार, खनन एवं इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जनता अपने प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आती है। नरेंद्र मोदी की रैलियों में मोदी के नारे लगाए गए थे न कि किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ हूटिंग की गई।
विज्ञापन
इन नारों से उन विपक्षी पार्टियों को समझ लेना चाहिए कि उन प्रदेशों की जनता ने उन पार्टियों को नकारा दिया है और उनके सत्ता से जाने के दिन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
तोमर विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हलके की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को घरौंडा पहुंचे। विश्रामगृह में बीजेपी कार्यकर्ताओं उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस प्रकार के नए कानून बनाने की पक्षधर है जो देश की जनता के लिए हितकारी होने के साथ साथ देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए काम करेंगे।
पूर्व की यूपीए सरकार ने अपने दस साल के शासनकाल में देश को कई वर्ष पीछे धकेल दिया है। देश को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय लगेगा और यह निश्चित है कि आने वाला समय पूरे देश में सुशासन लेकर आएगा।
उन्होंने कहा कि बाल श्रम मजदूरी पूरे देश में एक गंभीर समस्या है, जिसको समाप्त करने के लिए सरकार के साथ साथ बच्चों के माता पिता व जनता को भी सहयोग करना होगा, क्योंकि कोई भी मां बाप ये नही चाहता कि उसका बच्चा बचपन में बाल मजदूरी करें।