फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp leader anil vij on social media

'सोशल मीडिया पर माना, अब सेकेंड लाइन में न रहेंगे'

Wed, 28 May 2014 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 May 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
bjp leader anil vij on social media

केंद्र में एनडीए की सरकार बनने से हरियाणा भाजपा के हौसले बुलंद हैं। भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि अब दौर सेकेंड लाइन में काम करने का नहीं है। इस समय केंद्र में भाजपा की सरकार है लिहाजा हरियाणा में भाजपा का सीएम बनाने का समय आ गया है।

विज्ञापन


हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यू ने कहा कि हरियाणा का इतिहास रहा है कि केंद्र में जिस पार्टी की सरकार बनी हरियाणा में भी उसी की सरकार बनी है।
विज्ञापन


लिहाजा हरियाणा में अगली सरकार भाजपा की होगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा-हजकां गठबंधन विधानसभा चुनाव तक कायम रहने की मोहर लगाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग जाति और परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने यह साबित कर दिया है कि वे नरेंद्र मोदी की झोली में हरियाणा डालने को तैयार हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति होगी। इसका फैसला जून में हो जाएगा।

हरियाणा में भाजपा द्वारा सीएम प्रोजेक्ट करने संबंधी सवाल पर कैप्टन ने कहा कि यह पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा, मैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। अनिल विज की ओर से जारी किए जा रहे बयानों पर उन्होंने कहा कि सभी की अपनी राय है। कोर ग्रुप की बैठक में सारी बातें रख दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जो भी निर्णय होगा वह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा।


उधर, अनिल विज का कहना है कि कल तक हमें पार्टियां छोटी पार्टी समझती थीं। अब हम आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टी की भूमिका अदा करेंगे। प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों पर हम आगे रहे हैं। 38.4 प्रतिशत वोट शेयर हमें जनता ने दिया है।

सोशल मीडिया पर विज की टिप्पणी:
हरियाणा में दूसरी पार्टियों के मुख्यमंत्री बनाते-बनाते जमाना बीत गया। इस बार हरियाणा में अपनी पार्टी, भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने का दिल करता है।
अनिल विज, भाजपा विधायक दल नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed