फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader accused forcibly making physical relations stealing 10 tola gold

भाजपा नेता पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, 10 तोला सोना चोरी करने का आरोप

Mon, 24 Aug 2020 10:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
BJP leader accused forcibly making physical relations stealing 10 tola gold
चंडीगढ़। शहर के एक भाजपा नेता के खिलाफ एक महिला ने 10 तोले सोना चुराने और डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को मंगलवार को सेक्टर-34 थाने में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि वह सेक्टर-46 में पति के साथ रहती है। पिछले करीब दो साल से बीमारी के चलते उसके पति बेड पर हैं। 31 जुलाई को तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते पति को सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 6 अगस्त को पति को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वह घर आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेता और उसकी पत्नी उनके घर आए। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनसे काफी बहस हो गई, जिसके बाद महिला ने घर में रखी पुरानी दवाइयां निगल लीं। 10 अगस्त को जब महिला ने अलमारी खोलकर देखा तो उसमें से करीब 10 तोले सोना, शादी की एलबम समेत अन्य सामान गायब था। पति से पूछने पर उन्होंने बताया कि सारा सामान भाजपा नेता अपने साथ ले गया है। इसके बाद महिला ने भाजपा नेता के घर पहुंच कर सोना समेत अन्य चीजों के बारे में पूछा तो भाजपा नेता ने इंकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेता और उसके घरवालों ने महिला के साथ बदसुलूकी कर धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा नेता डरा-धमका कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता रहा है। इससे परेशान होकर महिला अब पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा नेता का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है, महिला उन्हें झूठा फंसा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed