{"_id":"5f814e888ebc3ea3736f31aa","slug":"bjp-jjp-alliance-planning-for-baroda-election-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोदा उपचुनाव: संशय हुआ खत्म, अब उम्मीदवार गठबंधन का, चुनाव चिह्न भाजपा का ही होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोदा उपचुनाव: संशय हुआ खत्म, अब उम्मीदवार गठबंधन का, चुनाव चिह्न भाजपा का ही होगा
Sat, 10 Oct 2020 11:33 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:33 AM IST
सार
- चुनाव को लेकर भाजपा-जजपा की दिल्ली में हुई पहली बैठक
- दोनों दलों के संगठन के नेताओं के साथ ही सीएम भी रहे मौजूद
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : Twitter
विस्तार
हरियाणा में बरोदा उपचुनाव को लेकर गठबंधन सरकार के दलों ने उम्मीदवार और चुनाव चिह्न को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। उपचुनाव को लेकर भाजपा-जजपा की शुक्रवार को नई दिल्ली में पहली बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि उम्मीदवार गठबंधन का होगा व चुनाव भाजपा के चिह्न कमल के फूल पर लड़ा जाएगा।
इसके साथ दोनों दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर चला आ रहा संशय खत्म हो गया। अभी तक यही अटकलें थी कि उम्मीदवार भाजपा का होगा और जजपा सहयोग करेगी। लेकिन, शनिवार को होने वाली भाजपा चुनाव समिति की बैठक से पहले गठबंधन दलों के नेताओं ने बड़ा फैसला लिया है।
दिल्ली में हुई बैठक में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, चुनाव प्रभारी कृषि मंत्री जेपी दलाल, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, करनाल से सांसद संजय भाटिया व जननायक जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, डॉक्टर केसी बांगड़, हर्ष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
हरियाणा भवन दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं ने चुनाव व उम्मीदवार चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि गठबंधन की बैठक हुई है। उम्मीदवार गठबंधन का होगा, मिलकर चुनाव लड़ेंगे व चुनाव चिह्न भारतीय जनता पार्टी का होगा। गठबंधन मजबूत है और जिताऊ उम्मीदवार उतारेंगे।
चुनाव समिति की बैठक के उम्मीदवारों के नाम का पैनल अंतिम मुहर के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा।